
लखनऊ। 26 से 29 मार्च को त्रिवेंद्रम के केंद्रीय स्टेडियम में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश से 21 सदस्य टीम प्रतिभाग करेगी।
टीम रवाना होने से पूर्व पारा रोड स्थित आईबीएसए स्पोर्ट्स अकादमी में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह व किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसोसिएशन प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, श्याम जी अग्रवाल, जितेंद्र रस्तोगी, विनीत बिसरिया, वैभव कुमार ने खिलाड़ियों को किट वितरित की और माल्यार्पण के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी।
प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम से सीनियर वर्ग में समीक्षा सिंह चौहान, सनी कुमार, दीपांशी जायसवाल, खुशी चौरसिया ( सभी लखनऊ) , अनन्या अग्रवाल (सहारनपुर) दीपक सिंह (मेरठ), फैजल खान (वाराणसी)
जूनियर वर्ग में अनित्य दीप (हरदोई ) , उनमानी, वैभव कुमार, अल्तमाश, अजीम अली, आदित्य, वैभव सैनी, (सहारनपुर ) , लकी सिंह गौतम, निखिल रावत ( लखनऊ )
और सब जूनियर में प्रांशी (लखनऊ), प्रथम यादव (लखीमपुर), वाणी पंवार, सना, संयमी (सहारनपुर) सहित मानसी जायसवाल, बुशरा खान कोच के रूप में टीम का हिस्सा रहेंगे।
तीनों वर्ग में खिलाड़ी मैंयपटू, चुबड़कुल, फाइट, हाइकिक की एकल स्पर्धा और लाठी युगल, तलवार ढाल, उर्मि ढाल की विभिन्न टीम स्पर्धाओं में मेडल के लिए जोर आजमाइश करेंगे।



