
नई दिल्ली। ‘मामला लीगल है’ सीज़न 2 में और अधिक अजीबोगरीब मामले देखने को मिलेंगे, जिनसे निपटेगी वही गजब टीम, जिसे हर कोई प्यार करता है। नए जारी हुए ट्रेलर में दर्शकों को कुछ ऐसे मामले देखने को मिलेंगे, जिनमें जबरदस्त लड़ाई, तेज बुद्धि और अप्रत्याशित मोड़ के साथ और अधिक मजेदार घटनाएं होंगी।वी.डी. त्यागी को आखिरकार जज की कुर्सी मिल ही गई, पर यहाँ घटने वाली अजीबोगरीब घटनाओं का नेतृत्व करने का बोझ कितना ज्यादा होने वाला है? यह सब देखकर केवल उन्हें ही नहीं, बल्कि आपको भी चक्कर आ जाएगा। पटपड़गंज के वकील एक बार फिर वापस आ रहे हैं।
वो बिजली के झटके देने वाले गेट से लेकर स्टिंग ऑपरेशन और सीक्रेट लव अफेयर तक हर चीज को संभालते हुए पूरे कोर्टरूम में उथल-पुथल मचाने वाले हैं। साथ ही, इसमें देखने को मिलेगी ऐसी इंटरपर्सनल डायनामिक्स, जो खुदबखुद चिंगारी भड़का सकती है।पोषम पा पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस सीरीज़ में शो-रनर समीर सक्सेना हैं। इसके डायरेक्टर राहुल पांडे हैं। सौरभ खन्ना और कुणाल अनेजा द्वारा निर्मित किरदारों और दुनिया पर आधारित नए सीज़न की कहानी सैयद शदान, मोहक अनेजा और तत्सत पांडे ने लिखी है, तथा कुणाल ने टीम को लीड किया है।मामला लीगल है सीज़न 2 में निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी और अंजुम बत्रा की वापसी के साथ इस कोर्टरूम ड्रामा को और ज्यादा मजेदार बनाने आ रहे हैं कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव।



