
शाहजहांपुर। बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद अपने पैतृक गांव शाहजहांपुर में परिवार के साथ खुशियां मनाईं। एक चेक बाउंस केस में 12 दिन जेल में बिताने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी, जिसमें 1.5 करोड़ रुपये जमा करने और पासपोर्ट सरेंडर करने की शर्त रखी गई। जेल से निकलते ही राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर डांस किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, जिसमें वे काफी खुश और एनर्जेटिक नजर आ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- राजपाल यादव को मिला बॉलीवुड का साथ, सोनू, सलमान और अजय समेत इन एक्टरों ने बढ़ाया मदद का हाथ
यूजर्स बोले-आजादी का जश्न

वीडियो में राजपाल यादव एथनिक अटायर में सलमान खान की फिल्म हेलो ब्रदर के गाने ‘सरकी जो सर से’ पर जबर्दस्त डांस कर रहे हैं। उनके साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी झूम रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे धीरे-धीरे स्टेप्स लेते हुए जमकर थिरक रहे हैं। फैंस इसे ‘आजादी का जश्न’ बता रहे हैं और कमेंट्स में लिख रहे हैं कि ‘राजपाल भाई की एनर्जी कमाल की है’, ‘जेल से निकलकर भी स्टाइल बरकरार’। कई यूजर्स ने उनकी मुश्किल वक्त में हिम्मत की तारीफ की है। शादी की तैयारियां भी धूमधाम से चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ग्रैंड वेडिंग है, जिसमें 3000 बारातियों के शामिल होने की उम्मीद है।
मेन्यू में एक से बढ़कर एक व्यंजन हैं। जैसे कि 8 तरह की रोटियां, 10 अलग-अलग मिठाइयां, सूप, स्टार्टर्स, ब्रेकफास्ट, मेन कोर्स में कई तरह सब्जियां, रायता, सॉफ्ट ड्रिंक्स, नमकीन और आइसक्रीम शामिल हैं। शादी का यह आयोजन राजपाल यादव के लिए मुश्किल समय के बाद परिवार के साथ खुशी का पल साबित हो रहा है।
View this post on Instagram
2012 में शुरू हुआ था विवाद
आपको बता दें कि, ये पूरा मामला साल 2012 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के बाद वे रकम नहीं लौटा पाये। नतीजतन, ब्याज मिलाकर यह रकम 9 करोड़ तक पहुंच गई और जब पैसे वापस किये तो चेक बाउंस हो गया और कोर्ट के बार-बार निर्देश के बावजूद राजपाल ने पैसे वापस नहीं किए।
इसे भी पढ़ें- राजपाल यादव के लिए इस लड़की छोड़ दिया अपना देश, एक्टर ने बताया शादी का सच
दो फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट का आदेश मानते हुए एक्टर ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। 12 दिन बाद 17 फरवरी को हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी, जिसमें 1.5 करोड़ रुपये जमा करने और 18 मार्च को कोर्ट में पेश होने की शर्त थी। जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बात की और कहा कि उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समय चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई कोर्ट में सामने आएगी और वे सभी सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने बॉलीवुड और देशभर के फैंस का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने मुश्किल वक्त में साथ दिया।

जेल सुधार की मांग की
सलमान खान, अक्षय कुमार और अन्य कलाकारों ने उनकी मदद की। राजपाल यादव ने जेल में सुधार की मांग भी की और कहा कि कैदियों के लिए स्मोकिंग रूम जैसी सुविधाएं होनी चाहिए, क्योंकि ‘कुछ कैदी लाइफलाइन के हकदार होते हैं’। राजपाल यादव पिछले दो दशकों से बॉलीवुड में कॉमेडी के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आए हैं। ‘हेरा फेरी’, ‘गोलमाल’ सीरीज जैसी फिल्मों में उनके किरदार हिट रहे हैं। फिलहाल वे ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। जेल के बाद उनका यह परिवार के साथ समय बिताना और डांस वीडियो फैंस के लिए खुशी का मौका है।
इसे भी पढ़ें- दिल को छू गया राजपाल यादव का इमोशनल बयान, साथ आए सोनू सूद, ऑफर की फिल्म



