
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में आज उच्च स्तरीय वीआईपी मूवमेंट के कारण प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्य के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन तीनों प्रमुख नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इसे भी पढ़ें- संत परंपरा राष्ट्र चेतना की आधारशिला, सनातन मूल्य सदैव प्रासंगिक: मुख्यमंत्री धामी
यह दौरा मुख्य रूप से हरिद्वार में आयोजित त्रिदिवसीय गुरुदेव समाधि मंदिर एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव के समापन समारोह से जुड़ा था, जहां ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा की गई। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री धामी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।
तीन दिवसीय महोत्सव में हुए शामिल

इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा क्षेत्र सुचारू रूप से संचालित होता रहा। एयरपोर्ट से सभी नेता सीधे हरिद्वार के सप्तऋषि मैदान स्थित सप्तऋषि आश्रम पहुंचे, जहां तीन दिवसीय महोत्सव का आज अंतिम दिन था। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत मौजूद रहे। महोत्सव के दौरान धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और मनोहर लाल खट्टर ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की भव्य मूर्ति का अनावरण शामिल था। अतिथियों ने विधिवत अनुष्ठानों में हिस्सा लिया और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में सहभागिता की।
उत्तराखंड की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था और वे भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में विख्यात संत थे। उनकी समाधि स्थली पर बने इस मंदिर का निर्माण और मूर्ति स्थापना एक महत्वपूर्ण धार्मिक घटना मानी जा रही है। हरिद्वार कार्यक्रम में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
हरिद्वार में भारत माता मंदिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित गुरुदेव समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह के अवसर पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री @myogiadityanath जी के… pic.twitter.com/7857gJlJSM
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 6, 2026
उन्होंने कहा, “उत्तराखंड के चार धाम वास्तव में भारत की आध्यात्मिक चेतना के आधार हैं। पहले रामभक्तों का अपमान होता था, तब देश की विरासत का अपमान होता था। अब राष्ट्र की विरासत और रामभक्तों का सम्मान होता है। किसी ने सोचा नहीं था कि राम मंदिर बनेगा, लेकिन मंदिर बना और भव्य बना।
समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अपने आँचल में समेटे, देवत्व व आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत, सैन्यभूमि उत्तराखंड आगमन पर आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का… pic.twitter.com/Ujy6Ds8zsV
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 6, 2026
सीएम योगी के शब्दों ने भरा जोश
सीएम योगी के इन उद्गारों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं में जोश भर दिया और पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठा। उन्होंने आध्यात्मिक जागरण और सनातन संस्कृति की रक्षा पर जोर दिया, जो वर्तमान सरकार की नीतियों से जुड़ा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और धार्मिक सद्भाव तथा राष्ट्रीय एकता पर बल दिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वामी सत्यमित्रानंद जी के योगदान की सराहना की। यह आयोजन न केवल धार्मिक था, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसमें विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेता एक मंच पर आए।
इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड मना रहा UCC लागू होने की पहली वर्षगांठ, CM धामी बोले- पूरा किया वादा
अपने गांव पहुंचे सीएम योगी
हरिद्वार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निजी दौर पर फोकस किया। वे अपने जन्मस्थान पंचूर गांव (यमकेश्वर क्षेत्र, पौड़ी गढ़वाल) पहुंचे। यहां उन्होंने एक निजी समारोह में भाग लिया। इसके अलावा, जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल (यमकेश्वर) में नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। दिलचस्प बात यह है कि योगी आदित्यनाथ ने इसी स्कूल में कक्षा 9 की पढ़ाई की थी।
इस दौरान उन्होंने स्कूल के बच्चों से संवाद किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। पंचूर गांव में जन्मे योगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यही से पूरी की थी। कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल), कक्षा 11-12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश और स्नातक कोटद्वार महाविद्यालय से किया।
सीएम योगी ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन
प्रशासन ने उनके दौरे के लिए यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड तैयार किए थे, ताकि आवागमन सुगम रहे। इसके अलावा, योगी ने यमकेश्वर क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया, जैसे राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर का नवनिर्माण व सौंदर्यीकरण, ग्राम पंचूर में बारात घर का लोकार्पण, राजकीय जूनियर हाईस्कूल कांडी और प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी का उद्घाटन। उन्होंने इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया। यह दौरा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच भाईचारे का प्रतीक रहा।
मुख्यमंत्री धामी ने अतिथियों के स्वागत में कहा कि ऐसे धार्मिक और विकास कार्यक्रम राज्य की प्रगति और आध्यात्मिकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की तैयारियों की सराहना की गई। कुल मिलाकर, आज का दिन उत्तराखंड के लिए धार्मिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत महत्व का रहा।
इसे भी पढ़ें- CM धामी ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास



