म्यांमार में तख्तापलट के बाद अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया, बाइडेन सख्त

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंधों का आदेश दिया है। इस माह म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर आंग सान सू की और अन्य वरिष्ठ राजनेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: राम भक्तों पर अभद्र टिप्पणी कर अखिलेश यादव ने खड़ा किया नया विवाद, भड़क उठे साधू-संत

म्यांमार में तख्तापलट के बाद अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया, बाइडेन सख्त

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह एक कार्यकारी आदेश जारी कर म्यांमार के जनरलों को संयुक्त राज्य अमेरिका से मिलने वाले 1 अरब डॉलर की संपत्ति देने से रोक रहे हैं। इसके अलावा और भी प्रतिबंध कड़ाई से लागू किए जाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा, “सेना को बर्मा के लोगों की इच्छा के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए और लोकतंत्र फिर से बहाल होना चाहिए।”

बाइडेन ने कहा कि नए प्रतिबंधों से म्यांमार के लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। म्यांमार के लिए एक वैकल्पिक नाम का उपयोग करते हुए, बाइडेन ने कहा, “बर्मा के लोगों की आवाज पूरी दुनिया सुन रही और देख रही है। हमें अतिरिक्त उपायों  के साथ तैयार रहना चाहिए।

इससे पहले सैन्य बल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली बड़ी भीड़ म्यांमार में फिर से सड़कों पर आ गई, तब भी जब सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ बल का इस्तेमाल किया और सू की की राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय पर धावा बोल दिया।

Related Articles

Back to top button