आफताब के जाल में फंसी दो हिंदू लड़कियां, फिर शुरू धर्मांतरण की कोशिश का खेल

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, जो धर्म के नाम पर हिन्दू लड़कियों के साथ गंदा खेल खेलता था। दरअसल, मोहम्मद आफताब नाम के इस आरोपी पर आरोप है कि उसने दो लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने लेकर आया और बाद में उनका शारीरिक शोषण करके उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। ये दोनों लड़कियां बस्ती जिले की हैं। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दोनों को छुड़ा लिया है। आफताब ने कथिततौर पर इनकी अश्लील वीडियो भी बनाई थी।

आफताब की हकीकत पुलिस ने की बयां

एक न्यूज रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि आफताब अहमद बलरामपुर जिले में गौरा थाना क्षेत्र का निवासी है। उसके कब्जे से दो लड़कियाँ मिली हैं। इनकी उम्र 15 और 22 वर्ष है। आफताब के खिलाफ बस्ती के रुदौली थाने पर IPC की धारा 363, 366 के तहत केस दर्ज था। उसको अब बस्ती पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आफताब लड़कियों को नौकरी का झाँसा देकर अपने जाल में फँसाता है। 3 साल से वह 22 साल की युवती के संपर्क में था। इसी के जरिए वह 15 साल की नाबालिग लड़की से संपर्क में आया और फिर दोनों को नौकरी दिलाने के बहाने मथुरा ले आया। मथुरा से ये दोनों के साथ मवाना पहुँचा। इसके बाद यहाँ शारीरिक शोषण करके उनकी अश्लील वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करके इन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

कुछ समय पहले इस संबंध में हिंदू संगठनों ने पुलिस को शिकायत दी और उसी आधार पर उसके ख़िलाफ़ यह कार्रवाई हुई। फिलहाल आरोपित बस्ती पुलिस की हिरासत में है। आगे की कार्रवाई भी पुलिस करेगी। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि आफताब कई साल से मेरठ के मवाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। वह यहाँ पर आए दिन लड़कियों को लाता था। कुछ लोग कई बार उससे पूछते तो वह उन लड़कियों को अपनी रिश्तेदार बताता था।

यह भी पढ़ें : योगी के बाद अब शिवराज सरकार ने भी तांडव का कसा शिकंजा, लिया बड़ा फैसला

इतना ही नहीं आफताब ऐसी लड़कियों की तलाश करता था जो नौकरी की तलाश में घूम रही हों। उसके बाद वह उनसे दोस्ती करता था। फिर नौकरी का झाँसा देता था और फिर शारीरिक संबंध बनाकर उनकी वीडियो बना लेता था। इस वीडियो के सहारे वह ब्लैकमेल करके उन पर धर्म परिवर्तन का दवाब बनाता था। पुलिस का मानना है कि इस रैकेट में आफताब अकेला नहीं है, कुछ और लोग भी हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button