डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में सड़क पर उतरे हजारों लोग, विरोधियों से जोरदार भिडंत

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में करारी हार के बाद डोनाल्‍ड ट्रंप ने राजधानी वॉशिंगटन में शक्ति प्रदर्शन किया है। लाखों की तादाद में ट्रंप समर्थक ‘मिलियन MAGA मार्च’ में भाग लेने के लिए देश की राजधानी वॉशिंगटन पहुंचे। इस दौरान ट्रंप समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच जोरदार भ‍िड़ंत हो गई। दोनों ही पक्षों के बीच जमकर मुक्‍केबाजी और नारेबाजी हुई। उधर, इस घटना पर ट्रंप ने वॉशिंगटन के मेयर और वामपंथी संगठन ANTIFA पर निशाना साधा है। इससे पहले लाखों की संख्‍या में लोग राष्‍ट्रपति ट्रंप को अपना समर्थन देने के लिए वॉशिंगटन पहुंचे। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति चुनाव के परिणाम के खिलाफ जमरक प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के मुतााबिक इस प्रदर्शन के दौरान ट्रंप विरोधी संगठनों एंटीफा, ब्‍लैक लाइव्‍स मैटर (BLM) और ट्रंप समर्थक संगठन प्राउड ब्‍वायज के बीच झड़प हो गई।

वॉशिंगटन में जैसे-जैसे अंधेरा फैलता गया ट्रंप विरोध‍ियों का प्रदर्शन और ज्‍यादा उग्र होता गया। एंटीफा, ब्‍लैक लाइव्‍स मैटर के लोगों ने ट्रंप समर्थकों का प्रताड़‍ित किया और उनकी लाल टोपी तथा झंडे छीनकर उसे आग लगा दी। वॉशिंगटन पोस्‍ट के मुताबिक यह झड़प रात को और ज्‍यादा तेज हो गई। ट्रंप विरोधियों ने वहां पर लगाए स्‍टॉल को पलट दिया जो ट्रंप समर्थक सामान बेच रहे थे। ट्रंप समर्थकों और विरोध‍ियों के बीच यह झड़प अमेरिकी राष्‍ट्रपति कार्यालय वाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर हुई। दोनों के बीच यह झड़प काफी देर तक चलती रही। हालांकि बाद में पुलिस पहुंची और उसने दोनों को अलग किया।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने दिवाली को लेकर कही ये बात, लिबरल्स पर साधा निशाना

दोनों ही पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने कम से कम 10 लोगों को अरेस्‍ट किया है। चार लोगों को बंदूक रखने के आरोप में भी अरेस्‍ट किया गया है। एक व्‍यक्ति के पीठ में चाकू मार दिया गया है और उसे गंभीर हालत में अस्‍पताल ले जाया गया है। ट्रंप विरोध‍ियों को हटाने के लिए पुलिस को पेपर स्‍प्रे का भी इस्‍तेमाल करना पड़ा है। बता दें कि जो बाइडेन की जीत के बाद से अभी तक राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अपनी हार को स्‍वीकार नहीं किया है। ट्रंप ने इस चुनाव परिणाम को कानूनी चुनौती देने का वादा किया है। कई लोग यह भी आशंका जता रहे हैं कि ट्रंप तख्‍तापलट कर सकते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...