लुटेरों का फायर हुआ मिस, इसके बाद उनसे भिड़ गया व्यापारी, और फिर…

मेरठ। मेरठ के कोतवाली इलाके में दिन निकलते ही लूटपाट के उद्देश्य से आए बदमाशों ने सर्राफ पर गोली चलाने की कोशिश की। व्यापारी लुटेरों से भिड़ गया था। बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन उनका किया गया फायर मिस हो गया।  हालांकि पुलिस ने सर्राफ व्यापारी के शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें: ‘हम राष्ट्र के लिए बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं’: पीएम

लूट करने आए लुटेरों का फायर हुआ मिस, इसके बाद उनसे भिड़ गया व्यापारी, और फिर…

मेरठ में कच्ची सराय जोहरी बाजार सर्राफा मेरठ शहर के सर्राफा व्यापारी प्रमोद कुमार वर्मा ब्रहमपुरी इलाके में रहते है। वह बैंग में करीब 400 ग्राम सोना रखकर रविवार तड़के करीब 5:30 बजे ब्रह्मपुरी से आगरा जाने के लिए सोहराबगेट डिपो बस अड्डा जा रहे थे। उन्हें सोना सप्लाई करना करना था। बैग में गहने और अन्य टूट-फूट गोल्ड ज्वलैरी भी थी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रहमपुरी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो रुकवाकर उनसे बैग छीन लिया। व्यापारी उनसे भिड़ गया। बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने तमंचे से बट मारकर व्यापारी को घायल कर दिया और गोली मारने का प्रयास किया। पर उनका फायर मिस हो गया। इसके बाद बदमाश करीब 400 ग्राम सोना जो करीब 20 लाख रुपये कीमत का है तो लूटकर फरार हो गए।

लूट करने आए लुटेरों का फायर हुआ मिस, इसके बाद उनसे भिड़ गया व्यापारी, और फिर…: पुलिस ने सर्राफ व्यापारी के जानकारी के मुताबिक एक युवक को हिरासत में लिया है। जिसे जानकारी थी कि व्यापारी सोना लेकर बस से आगरा जाएगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। अभी तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

Related Articles

Back to top button