
नई दिल्ली। भारत की जानी-मानी ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी- जैकसन ग्रुप, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और जाने-माने लीडर सौरव गांगुली के साथ मिलकर बेहतर कल की ओर कदम बढ़ा रही है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब भारत तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके जरिए जैकसन यह सुनिश्चित करता है कि वह इनोवेशन, स्केल और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस के जरिए देश के ऊर्जा बदलाव में बेहतर भूमिका निभा रहा है।
आठ दशकों से ज्यादा समय से जैकसन ग्रुप ने हमेशा भरोसे और इनोवेशन के दम पर अपनी पहचान बनाई है। सौरव गांगुली की लीडरशिप और नए तरीके अपनाने की क्षमता से प्रेरित होकर, कंपनी अब अपनी पहचान को और मजबूत करने पर काम कर रही है, ताकि वह आने वाले समय के लिए तैयार ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े समाधान देने में एक भरोसेमंद साथी बनी रहे।
इस साझेदारी के तहत सौरव गांगुली जैकसन ग्रुप के प्रमुख ब्रांड कैंपेन और खास पहलों का हिस्सा होंगे। इसके जरिए कंपनी स्वच्छ और सतत ऊर्जा के अपने विज़न को और ज्यादा लोगों तक पहुँचाने का काम करेगी।
इस मौके पर बोलते हुए, जैकसन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा, “हमें जैकसन परिवार में ‘दादा’ का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है। सौरव गांगुली को लीडरशिप, मजबूती और बेहतरीन प्रदर्शन का जीवंत उदाहरण हैं और ये सभी मूल्य हमारी सोच से बखूबी मेल खाते हैं। यह साझेदारी हमारे उस विश्वास को दर्शाती है, जिसमें हम हमेशा आगे रहने और लगातार बेहतर देने पर जोर देते हैं।
हमें भरोसा है कि उनकी पहचान और विश्वसनीयता से हमारे ब्रांड को मजबूती मिलेगी और हमारे सस्टेनेबल सॉल्यूशंस भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में तेजी से अपनाए जाएँगे। उन्होंने आगे कहा,हमारी ग्रोथ मजबूत लीडरशिप पर आधारित है, जिसमें वाइस चेयरमैन सुंदीप गुप्ता और वाइस चेयरमैन एवं ग्लोबल सीईओ (जैकसन ग्रीन) बिकेश ओगरा का अहम् योगदान है। इसके साथ ही नई पीढ़ी भी ग्रुप को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस साझेदारी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, सौरव गांगुली ने कहा, “जैकसन का दृष्टिकोण डिस्ट्रीब्यूटेड पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर, जैसे- बिजली, मेट्रो, सिविल और पानी, पूरी वैल्यू चेन में फैला हुआ है, जो आज के समय के हिसाब से बेहद प्रासंगिक और असरदार है। ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है, जो भारत के ऊर्जा बदलाव और एक स्वच्छ व हरित भविष्य की दिशा में अहम् योगदान दे रहा है।”



