‘झील के सम्मान में आये हम मैदान में’ के लगाये नारे, लोगों ने किया श्रमदान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते ऐतिहासिक यमुनाझील पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। इसी के चलते ‘झील बचाओ अभियान’ के तहत मालवीयनगर हाई पर्चेज कालोनी स्थित पिकनिक स्पॉट पार्क पर यमुनाझील पर सफाई अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत झील की सफाई के लिए रविवार को लोगों ने दोबारा श्रमदान किया ।इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने यमुना झील में उतर कर सिल्ट और जलकुंभी निकालने का कार्य किया।

इस अभियान के तहत झील की सफाई के लिए रविवार को लोगों ने दोबारा श्रमदान किया ।इस आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोगों ने यमुना झील में उतर कर सिल्ट और जलकुंभी निकालने का कार्य किया।

अभियान में शामिल लोगों ने यमुनाझील में सफाई कर हजारों किलो कचरा और जलकुंभी निकाली। साथ ही पूरे अभियान के दौरान “झील के सम्मान में आये हम मैदान में” और “आओ हमारे साथ मे आओ मिलकर अपनी झील बचाओ” जैसे नारे बुलन्द होते रहे। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है जब तक हमारी झीलों का उद्धार नही होगा, तब तक हम रुकेंगे नही झुकेंगे नही। झील में श्रमदान का यह कार्यक्रम आने वाले प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, सीएम योगी ने फ़ोन करके दी बधाई

इस श्रमदान कार्यक्रम में गौरव वाजपेयी,गणेश कन्नौजिया,शरद तिवारी, अज्जू त्रिपाठी, ओम धवन, अनुज मिश्रा, जितेंद्र गांधी, नीरज सिंह,अंजनी कश्यप, अमन त्रिपाठी, नवीन विरमानी, अमन कश्यप, डॉ।सौरभ पालीवाल, राहुल, शरद गुप्ता, राकेश कन्नौजिया , ध्यानचंद, राजेश कन्नौजिया, पप्पू पाल, अंशु श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button