युद्ध छेड़ सबसे ज्यादा बैन झेलने वाला देश बना रूस, क्या पुतिन को सता रहा है तख्तापलट का डर?

रू यूक्रेन युद्ध का आज 13वां दिन है। दोनों देशों के बीच तीन दौर की बातचीत हुई है लेकिन कोई परिणाम निकलकर सामने नहीं आया है। लगातार यूक्रेन पर हमले तेज कर रहे रूस के नाम इस जंग के साये में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जिसे कोई भी देश अपने नाम नहीं करना चाहेगा। रूस का नाम दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाले देश की सूची में टॉप पर पहुंच गया है। रूस पर 22 फरवरी से पहले 2754 प्रतिबंध लगे हुए थे जो कि 22 फरवरी यानी यूक्रेन पर हमले के बाद 7 मार्च तक उसपर और 2778 प्रतिबंध लगाए गए हैं। ऐसे में रूस पर प्रतिबंधों की कुल संख्या बढ़कर अब 5350 हो गई है। रूस के इस अनचाहे रिकॉर्ड ने इस मामले में पहले से प्रतिबंध झेल रहे ईरान और उत्तर कोरिया को पीछे छोड़ दिया है।

रक्षा मंत्री करेंगे तख्तापलट?

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में बहुत बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अगले हफ्ते तख्तापलट होने का डर सता रहा है। खबर है कि रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोयगू रूस में तख्तापलट की कोशिश कर सकते हैं। यूक्रेन से युद्ध में रूस को अनुमान से ज्यादा नुकसान होने की वजह से रूस के रक्षा मंत्री बेहद चौंकाने वाला कदम उठा सकते हैं।

प्रदर्शन की वजह से 7,669 लोग हिरासत में लिए गए

यूक्रेन पर 24 फरवरी को हुए हमले के बाद जिस पैमाने पर रूस में युद्ध विरोधी प्रदर्शन हुए, उसे हैरान करने वाला बताया गया है। हमले के बाद पहले हफ्ते में देश भर में हुए प्रदर्शनों के दौरान 7,669 लोग हिरासत में लिए गए। ये जानकारी रूस के मानव अधिकार संगठन ओवीडी-इन्फो ने दी है। पुतिन विरोधी नेता अलेक्सी नवालनी ने भी रूस के अंदर और बाहर युद्ध विरोधी प्रदर्शनों के आयोजन का आह्वान किया था।

पश्चिम बंगाल में BJP को झटका, निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार TMC में शामिल

रूस के दुश्मनों की लिस्ट

यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने अपने दुश्मन देशों की लिस्ट बनाई है। रूस ने अपने दुश्मनों की लिस्ट में अमेरिका को टॉप पर रखा है जबकि यूक्रेन दूसरे नंबर पर है। रूस की लिस्ट में यूरोपीय देशों के साथ ऑस्ट्रेलिया और कनाडा का नाम भी शामिल कर लिया गया है। रूस की तरफ से 22 से ज्यादा देशों की लिस्ट को जारी किया गया है। जिन्हें उसने अनफ्रेंडली कहा है। 

Related Articles

Back to top button