समय सीमा के अंदर करें समस्याओं का निपटारा: मुख्यमंत्री

  • CM ने बच्चों को दी सलाह, किताबें पढ़ें, सोशल मीडिया का ज़्यादा इस्तेमाल न करें
  • उद्यमियों को किसी भी लेवल पर कोई समस्या आए तो उसे प्राथमिकता के आधार पर हल कराएं: CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खुद पूरे प्रदेश से आए पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी एप्लीकेशन लीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार सभी की जायज़ चिंताओं को हल करने के लिए कमिटेड है। मन की शांति के साथ घर जाएं, आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ज़िले के एडमिनिस्ट्रेटिव और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर समस्या का समाधान समय सीमा के अंदर किया जाए।

इसे भी पढ़ें- बेटियां अब नहीं रहेंगी किसी पर निर्भर, जन्म से स्नातक तक सरकार देगी पढ़ाई का पूरा ‘पैकेज’ मुख्यमंत्री योगी

निवेश और उद्योग विकास में देरी नहीं होनी चाहिए

Chief Minister

‘जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान दो उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों, विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व जिला प्रशासन को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम तैयार किया गया है। सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम सहित कई पारदर्शी व्यवस्थाएं लागू की हैं। उद्यमियों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि निवेश और उद्योग विकास में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अवैध कब्जे के मामले पर सख्त हुए सीएम

Chief Minister

कासगंज से आए पीड़ित ने सीएम के समक्ष पुलिस से जुड़ी शिकायत रखी। पीड़ित ने अपने प्रकरण में कार्रवाई पर देरी की शिकायत की। इस पर सीएम योगी ने पुलिस अधीक्षक को मामले का संज्ञान लेते हुए समस्या के समयबद्ध निराकरण का निर्देश दिया। वहीं एक प्रकरण पारिवारिक विवाद से भी जुड़ा आया। अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायत पर सीएम सख्त हुए, उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त किया कि नियमानुसार तत्काल कार्रवाई होगी।

बच्चों को दुलारा, दी चॉकलेट

जनता दर्शन में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनसे पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। एक बच्चे के पास पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि किताबें पढ़ो। सोशल मीडिया का प्रयोग उतना ही करो, जितनी आवश्यकता है। इसका अत्यधिक प्रयोग घातक है। सीएम ने मोबाइल आदि का प्रयोग भी कम करने की सलाह दी।

 

इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

Related Articles

Back to top button