
राशिफल, 30 जुलाई 2026: आज दिन गुरुवार से पावन सावन महीने की शुरुआत हो रही है। इस बार सावन की शुरुआत बेहद शुभ संयोगों के साथ हो रही है। इसका सीधा असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी पड़ेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन के इस पहले दिन कई राशि वालों को व्यापार और निवेश में जबरदस्त मुनाफे के योग बन रहे हैं, तो वहीं कुछ राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहने और धैर्य से काम लेने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कैसा बीतेगा सभी 12 राशियों के जातकों का दिन।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 29 जुलाई 2026: सिंह, तुला और कन्या राशि वाले रहें सावधान, जानें किसकी खुलेगी आज किस्मत
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए आज सावन का पहला दिन बेहद मंगलमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीतने में पूरी तरह सफल रहेंगे। संतान की तरफ से परीक्षा के बेहतरीन परिणाम मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में एकजुटता बढ़ेगी। आय के नए स्रोत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें और निवेश के मामले में मित्रों के सुझावों पर विचार जरूर करें।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उन्नति की नई राहें खोलने वाला साबित होगा। आज आपके रहन-सहन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। मन की कोई दबी इच्छा पूरी होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। हालांकि, अतीत में परिवार के लिए लिए गए किसी फैसले पर आपको थोड़ा पछतावा हो सकता है। आज किसी से भी बिना सोचे-समझे कोई वादा करने से बचें और अपनी वाणी पर पूरा संयम रखें, ताकि कार्यक्षेत्र या घर में कोई विवाद न खड़ा हो।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज सावन की शुरुआत मिले-जुले परिणामों के साथ हो रही है। आपकी पुरानी मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम आज एक बार फिर से गति पकड़ेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अपने पार्टनर की गतिविधियों पर पैनी नजर रखनी होगी। निवेश करते समय हर दस्तावेज ध्यान से जरूर पढ़ें। इसके अलावा, राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने वाले जातकों को आज विशेष रूप से सतर्क रहना होगा, क्योंकि विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज नई प्रॉपर्टी या जमीन की खरीदारी करना बेहद लाभदायक हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उनके मनमुताबिक काम मिलेगा, जिससे काम करने का उत्साह दोगुना हो जाएगा। आज संतान के साथ किसी पिकनिक या यात्रा की योजना बन सकती है। किसी को दिया हुआ पुराना उधार भी आज वापस मिल सकता है। बस आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा और भाई-बहनों के साथ चल रहे पुराने मनमुटाव को बातचीत से सुलझाना होगा।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन-धान्य और सुख-समृद्धि में लेकर आने वाला है। आज आपके घर में किसी नए वाहन का आगमन होने के योग बन रहे हैं, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग आज हर मोड़ पर मिलेगा और पिताजी से करियर या व्यापार को लेकर की गई बातचीत भविष्य में बड़ा लाभ देगी। यदि किसी कार्य को लेकर मन में थोड़ा भी संशय हो, तो आज उसमें जल्दबाजी करने से बचें और परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन की खुशखबरी के लिए तैयार रहें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों को आज सावन के पहले दिन हर तरफ से सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। दफ्तर में आज अपने काम को कल पर टालने की गलती बिल्कुल न करें और बॉस द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से अमल करें। घर के जीर्णोद्धार या रिनोवेशन का काम आज शुरू हो सकता है, जिससे मांगलिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी तेज होंगी। आज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका मन खूब लगेगा और शाम के समय किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से अंदर से तरोताजा महसूस करेंगे।
तुला
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद सोच-समझकर और सतर्कता के साथ निर्णय लेने का है। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आज विदेश जाकर पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होने से आज आपका मन काफी शांत और प्रसन्न रहेगा, लेकिन सरकारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से आपको बचना होगा। आज अपनी हर योजना को जमीन पर उतारने के लिए रणनीति बनाएं और किसी भी तरह के दिखावे की आदत से दूर रहें, अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अचानक धन लाभ कराने वाला साबित हो सकता है। किसी पुरानी प्रॉपर्टी की डील से आज आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा मुनाफा होने के योग हैं और बिजनेस में किए गए बदलाव भी भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। आज आपको वाहन बेहद सावधानी से चलाने की जरूरत है और माताजी के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद या खटपट हो सकती है, जिससे बचें। हालांकि, लंबे समय से अटका हुआ कोई बड़ा धन आज आपको वापस मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है।
धनु
धनु राशि के लोगों के लिए आज सावन की शुरुआत काफी मौज-मस्ती और आनंद के साथ होने जा रही है। व्यापार में किसी अनुभवी मित्र की सलाह आज आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है और नई पार्टनरशिप भी बड़ा लाभ देगी। आपके जीवनसाथी को आज कोई नई और बेहतर नौकरी मिलने के योग हैं, जिससे घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। आज यात्रा के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी, बस इस बात का ध्यान रखें कि किसी विरोधी की बातों में आकर अपना आपा न खोएं।
मकर
मकर राशि के जातकों को आज पैसे के लेन-देन के मामलों में बेहद समझदारी और सूझबूझ दिखाने की जरूरत है। आज अपने बजट को ध्यान में रखते हुए आय और व्यय के बीच सही संतुलन बनाए रखें, अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की कड़वी बात से मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन आपको अपने काम पर ही फोकस बनाए रखना होगा। यदि पिछले कुछ दिनों से कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही है, तो आज लापरवाही न करें और डॉक्टर से टेस्ट जरूर करवाएं।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर लिहाज से बढ़िया और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज अपनी सकारात्मक सोच का भरपूर लाभ उठाएं और यदि आप राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में हैं, तो आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में पूर्व में किए गए अपने वादों को पूरा करने का आज सही समय है, जिससे परिजनों का भरोसा आप पर बढ़ेगा। आज आय और खर्च में संतुलन बनाकर चलें और कार्यक्षेत्र में विरोधियों की किसी भी तरह की भड़काऊ बातों में आने से पूरी तरह बचें।
मीन
मीन राशि के जातकों के मन में आज करियर और काम को लेकर थोड़ी उथल-पुथल की स्थिति रह सकती है, जिसके कारण आपके जरूरी कामों में कुछ देरी होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आज आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा, क्योंकि कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगाने का प्रयास कर सकता है। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई-लिखाई में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है, आप अपना कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे जिससे धन-धान्य में वृद्धि होगी।
इसे भी पढ़ें- राशिफल, 28 जुलाई 2026: मेष, कन्या और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना भाग्यफल



