जरूरतमंदों को आवास और बीमारों के इलाज की पूरी व्यवस्था करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

  • जनता दर्शन में सौ फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  
  • लोगों की समस्याएं सुनकर दिया भरोसा, हर शिकायत का होगा संतोषजनक समाधान

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से बीमार लोगों के इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। सीएम योगी ने कहा कि, सरकार हर पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी हर समस्या का प्रभावी व संतोषजनक निस्तारण करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

इसे भी पढ़ें-  जितना पसीना बहेगा, जीत उतना ही निकट आएगी: मुख्यमंत्री योगी

गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 100 लोगों से मुलाकात की।महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Chief Minister

उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। उन्होंने पुलिस से जुड़े मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Chief Minister

जनता दर्शन में एक महिला ने आवास की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उन्हें सरकार की आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद मांगने आए लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा।

Chief Minister

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए बच्चों को चॉकलेट देकर सीएम योगी ने उन्हें खूब पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।
इसे भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन

Related Articles

Back to top button