मुख्यमंत्री योगी ने मध्य प्रदेश सड़क हादसे में मरने वाले पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धाजंलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए एक सड़क हादसे में उप्र पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुलिस कर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित कर घायल पुलिस कर्मियों के उपचार व दिवंगत पुलिस कर्मियों के पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद तक लाने की व्यवस्था की जाए। साथ ही सभी प्रभावितों को शीघ्रातिशीघ्र अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जाए।

Related Articles

Back to top button