कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी फिर जनपद में देव दर्शन पर, लिया आशीर्वाद

प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव के बाद नैनीताल जनपद के मंदिरों में देव दर्शन के लिए आए। उन्होंने अपनी पार्टी की जीत के लिए यहां के देवी-देवताओं के आशीर्वाद को भी माना है। इस कारण चुनाव परिणाम में उनके नेतृत्व में पार्टी को मिले दो-तिहाई बहुमत के बावजूद उनकी अपनी सीट पर हार से जो कसक रह गई, उसे पूरा करने के लिए एक बार फिर वह नैनीताल जनपद के मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

गुरुवार सुबह कार्यवाहक मुख्यमंत्री धामी खटीमा से सबसे पहले बाबा नीब करौरी के कैंची धाम पहुंचे और यहां बाबा की मूर्ति और मंदिरों में शीश नवाए। इसके बाद वह घोड़ाखाल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि वह यहां भी प्रदेश के न्याय देवता ग्वेल के दर्शन करेंगे।

‘आज ऐसा फैसला लूंगा, जो कभी नहीं लिया गया’, मुख्यमंत्री बनते ही भगवंत मान का एलान

इस दौरान उनके साथ नैनीताल विधायक सरिता आर्य के अलावा वरिष्ठ नेता अनिल कपूर डब्बू, दया किशन पोखरिया, भावना मेहरा, मोहन बिष्ट, पूरन मेहरा, गजाला कमाल, एहसान भारती व प्रकाश आर्य सहित बड़ी संख्या में गरमपानी, भवाली व भीमताल मंडलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button