आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़ ट्रक से भिड़ा ट्रेलर, 10 घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। हादसा किलोमीटर संख्या 264 पर हुआ, जहां एक ट्रेलर चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गया और कई वाहनों से टकरा गया। इस दुर्घटना में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना औरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

इसे भी पढ़ें-झारसुगुड़ा में भीषण सड़क हादसा, पुलिस की गाड़ी से टकराया ट्रेलर, 5 जवानों की मौत

डबल डेकर बस भी आई चपेट में

पुलिस के अनुसार, ट्रेलर आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। चालक को अचानक नींद आने से वाहन बेकाबू हो गया और वह रेलिंग से टकराकर विपरीत दिशा में आ गया। इसी दौरान लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी ट्रक पीछे से आ रही एक पिकअप वैन टकरा गया। इस घटना का शिकार एक वॉल्वो डबल डेकर बस भी हुई।

वॉल्वो बस में कुल 49 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 घायल हो गये। बस लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी और उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक हुई टक्कर से बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्री चीखने-चिल्लाने लगे और कई लोग सीटों से उछलकर गिर गए। बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप और ट्रक भी बुरी तरह टूट-फूट गए।

चार गंभीर, ट्रामा रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही औरास थाना पुलिस, यूपीडा (यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) की टीम और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया। घायलों को निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद निकटवर्ती सीएचसी औरास और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत वाले चार घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। सुबह के समय होने के कारण जाम की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन और भारी मशीनरी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे शिफ्ट किया। लगभग दो घंटे बाद यातायात बहाल किया जा सका। हालांकि, जांच के लिए सड़क का एक हिस्सा अभी भी बंद है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पुष्टि की है कि हादसे का मुख्य कारण ट्रेलर चालक की नींद आना है। चालक लंबी दूरी की ड्राइविंग कर रहा था और आराम न करने के कारण ऐसा हुआ।

पुलिस ने परिजनों को किया सूचित

एक्सप्रेसवे पर नींद आने से होने वाले हादसे आम हो गए हैं, खासकर लंबी दूरी के ट्रक और ट्रेलर ड्राइवरों में। अधिकारियों ने कहा कि चालक की लापरवाही और ओवरस्पीडिंग भी जांच का हिस्सा है। घायलों में वॉल्वो बस के यात्री शामिल हैं, जो ज्यादातर परिवारों के साथ यात्रा कर रहे थे। कुछ यात्री होली का त्यौहार मनाकर वापस जा रहे थे। एक घायल यात्री ने बताया, हम सो रहे थे, अचानक जोरदार धमाका हुआ। बस हिल गई और सब चीखने लगे। बहुत डर लग रहा था।

पुलिस ने सभी घायलों के परिजनों को सूचित किया और सहायता प्रदान की। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी  गई है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है। ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अगर लापरवाही साबित हुई तो सख्त कार्रवाई होगी।

 

इसे भी पढ़ें- प्रयागराज में बड़ा हादसा: शहर के बीच तालाब में क्रैश हुआ सेना का ट्रेनी विमान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Related Articles

Back to top button