सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी कम नहीं हुई केजरीवाल की मुश्किलें, भाजपा ने कर दी नई मांग

दिल्ली आबकारी नीति मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए आप नेता अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है। हालांकि यह जमानत मिलने के बाद अभी भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। दरअसल, अब भारतीय जनता पार्टी ने अरविन्द केजरीवाल पर तगड़ा हमला बोला है। भाजपा ने नैतिक आधार पर केजरीवाल से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आईना दिखाया है और उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल जेल वाले सीएम से बेल वाले सीएम बन गए हैं (अरविंद केजरीवाल को बेल पर सीएम के रूप में जाना जाएगा)।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हालांकि, अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उनमें नैतिकता का एक कण भी नहीं बचा है। अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है और इसके बावजूद वे संवैधानिक पद पर बैठे हैं। ‘भ्रष्टाचार युक्त, मुख्यमंत्री अभ्युक्त’ कहना गलत नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे के आरोपों पर बिफरे अनुराग ठाकुर, किया तगड़ा पलटवार

आप नेता पर और कटाक्ष करते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप के ‘ज़मानती क्लब’ में अब एक और सदस्य अरविंद केजरीवाल जुड़ गए हैं। आप नेताओं को सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला बहुत ध्यान से पढ़ना चाहिए। कोर्ट ने साफ़ तौर पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी पूरी तरह से वैध थी।

Related Articles

Back to top button