UN की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, इस चीज में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत

दुनिया में भारत सबसे आबादी वाला देश बन गया है भारत ने चीन को पीछे छोड़ा है. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. 

आंकड़ों के मुताबिक भारत अब चीन की तुलना में 2.9 मिलियन अधिक लोगों के साथ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है. UNFPA की ‘द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट, 2023’, जिसका शीर्षक ‘8 बिलियन लाइव्स, इनफिनिट पॉसिबिलिटीज: द केस फॉर राइट्स एंड चॉइस’ है, ने रिपोर्ट जारी की है.

यह भी पढ़ें: समलैंगिक विवाह मामले में केंद्र ने दायर किया नया हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट से की ये अपील

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि करीब 73 साल बाद भारत की जनसंख्या चीन से आगे निकल गई है.  हालांकि, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ( UNFPA) के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज ने बताया कि यह सच है, लेकिन स्पष्ट नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button