प्रेमिका से धोखा खाया युवक गोमती में कूदने पहुंचा

लखनऊ। आर.के. पाल

प्रेमिका से धोखा खाया युवक मंगलवार सुबह जैसे ही हनुमान सेतु स्थित गोमती पुल पर नदी में कूदने का प्रयास करने लगा तो वहां हड़कम्प मच गया। पुल के बाहरी हिस्से पर खड़ा होकर कूदने की वो धमकी देने लगा।

गोमती नदी की जाली पर लटक का युवक प्रेमिका से परेशान जान देने की दे रहा है धमकी..
फोटो: अशफाक

प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहे युवक को लोगों ने काफी देर समझाने के बाद कूदने से बचाया। पुलिस बल युवक को समझाने में लगी रही।

Related Articles

Back to top button