जुल्म और तानाशाही, नहीं दबा सकती हमारी आवाज : सभाजीत सिंह

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने पार्टी सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के मुकदमे को लेकर आर पार के संघर्ष का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का कहना है कि अगर प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाना देशद्रोह है, आए दिन हो रही ब्राह्मणों की हत्या का मुद्दा उठाना देशद्रोह है, दलित,पिछड़ों के अपहरण और हत्या तथा उत्पीड़न का मुद्दा उठाना देशद्रोह है। कोरोना काल में उपकरणों की खरीद में महाघोटाले और महा भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना देशद्रोह है। देश के 20 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार चाइना से भाजपा सरकार की ओर से कई कई गुना दाम में एनालाइजर की खरीद का मुद्दा उठाना देशद्रोह है, तो आम आदमी पार्टी ये देशद्रोह करती रहेगी।

https://youtu.be/HgOSnqcZOgk

उन्होंने आगे बताया की देशद्रोह मामले में प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह 20 सितंबर को दिल्ली से आकर 2:00 बजे हजरतगंज थाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए नोटिस का जवाब देंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे। चेतावनी देते हुए सभाजीत सिंह ने कहा की  चाहे योगी सरकार जितना जुल्म कर ले,तानाशाही कर ले। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष और आंदोलन की उपज है। पार्टी की ओर से आमजन की आवाज बुलंद करने का सिलसिला थमने वाला नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की आवाज बंद नहीं होने वाली |

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा की सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने ब्राह्मण,दलित,पिछड़े और व्यापारी समाज के साथ हो रहे अन्याय को उठाया है।

प्रेसवार्ता में आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता वैभव, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान लतीफ, किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव, प्रदेश सचिव मीनाक्षी श्रीवास्तव, विनय पटेल मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button