गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जीटीबी अस्पताल, कैदी को लेकर फरार हुए बदमाश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले खासा बुलंद हो चुके हैं। इसका ताजा उदाहरण गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बन्दूक के दम पर कुलदीप उर्फ फजा नाम के अपराधी को ले उड़े। हालांकि इस दौरान जीटीबी अस्पताल में ही पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ भी हुई, लेकिन बदमाश अपने इरादों में कामयाब हो गए। इस घटना में एक बदमाश को पुलिस ने मार गिराया है।

जीटीबी अस्पताल में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग

दरअसल, गुरूवार को जीटीबी अस्पताल में कैदी की मेडिकल जांच के लिए लाए पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई, जिसमें एक बदमाश मारा गया। मुठभेड़ के बीच कुलदीप उर्फ फजा नाम के अपराधी को बदमाश भगाने में सफल हो गए।

पुलिस के अनुसार, जितेंद्र मान उर्फ गोगी गैंग का सदस्य कुलदीप मान उर्फ फजा को पुलिस की तीसरी बटालियन की एक टीम गुरुवार दोपहर करीब 12:24 बजे जीटीबी अस्पताल में लेकर आई थी, जहां उसकी मेडिकल जांच होनी थी। अस्पताल में ही उसके कुछ साथियों ने अचानक पुलिस टीम पर गोलियां चलाई और कुलदीप को लेकर भागने लगे।

यह भी पढ़ें: राजनाथ ने ममता पर बोला बड़ा हमला, उठाया मां…मानुष…माटी की सुरक्षा का मुद्दा

पुलिस ने आगे बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई, जिसमें एक बदमाश मौके पर मारा गया। जबकि कुलदीप को लेकर बदमाश भागने में कामयाब रहे। कुलदीप के खिलाफ हत्या सहित 50 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पांच साथी बदमाश स्कोर्पियो गाड़ी और बाइक पर सवार होकर आये थे।

Related Articles

Back to top button