भाजपा के रास्ते में रोड़ा बन रहीं ममता, लैंड नहीं हो सका स्टार प्रचारक का हेलीकॉप्टर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर राज्य प्रशासन पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को फायदा पहुंचाने और भारतीय जनता पार्टी की राह में रोड़ा बनने के आरोप लगे हैं। भाजपा सांसद और स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर को आज पश्चिम बंगाल में उतरने की अनुमति नहीं दी गई।

स्टार प्रचारक ने हेलीकॉप्टर से दिया वीडियो सन्देश

इसे लेकर स्टार प्रचारक भाजपा सांसद और भोजपुरी के लोकप्रिय अभिनेता, गायक मनोज तिवारी ने ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहाकि पश्चिम बंगाल सरकार उन्हें जितना भी रोकने की कोशिश कर ले लेकिन भारतीय जनता पार्टी का आना तय है।

प्रदेश भाजपा की ओर से बताया गया है कि शनिवार दोपहर के समय स्टार प्रचारक मनोज तिवारी को खड़गपुर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जाना था। उनका चॉपर पुरुलिया में उतरने वाला था लेकिन ममता बनर्जी की सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसे लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

इसके साथ ही पुरुलिया जिला प्रशासन पर भी आदर्श आचार संहिता के बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर काम करने के आरोप लगे हैं। इसके बाद स्टार प्रचारक मनोज ने हेलीकॉप्टर से ही अपना वीडियो संदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा कुरान की 26 आयतों का मामला, हिन्दू महासभा ने उठाया मुद्दा

उन्होंने बताया कि उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति थी लेकिन अचानक ममता सरकार ने इसे रद्द कर दिया। इस तरह से भारतीय जनता पार्टी को रोकने की कोशिश की जा रही है लेकिन ममता बनर्जी इसमें सफल नहीं हो पाएंगी। इस स्टार प्रचारक ने कहा कि खड़गपुर के लोगों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। मैं वहां पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं।

Related Articles

Back to top button