नेताजी की जयंती पर ममता बनर्जी ने केंद्र से की बड़ी मांग, याद दिलाए गुलामी के दिन

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ी मांग की है। दरअसल, शनिवार को ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के मौके पर कोलकाता में पैदल मार्च किया। इस दरान उन्होंने नेताजी को श्रद्धांजलि भी दी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए एक बड़ी मांग की। उन्होंने कहा कि देश की चार राजधानियां होनी चाहिए।

ममता बनर्जी ने मोदी सरकार से की मांग

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर नेताजी भवन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि नेताजी ने देश के सभी समुदायों की एकता की वकालत की। साथ ही सीएम ममता ने कहा कि देश की चार रोटेशनल राजधानी होनी चाहिए और अलग-अलग शहरों में संसद सत्र होने चाहिए।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सीएम ममता ने कहा कि अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलकाता से शासन किया। देश में चार रोटेशनल राजधानियां होनी चाहिए। हमारे देश में सिर्फ एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए। भारत की एक राजधानी कोलकाता होना चाहिए। गांधी से लेकर बड़े नेताओं ने यहां से आंदोलन शुरू किया था। बंगाल से कई आंदोलन की शुरुआत हुई है।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु पहुंचकर राहुल गांधी ने खेला क्षेत्रीय कार्ड, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

इसके साथ ही सीएम ममता ने कहा कि संसद के अधिवेशन सिर्फ दिल्ली नहीं, बल्कि कोलकाता समेत अलग शहरों में भी होने चाहिए। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने योजना आयोग को खत्म करने के लिए केंद्र की आलोचना की है। उनके मुताबिक इस आयोग की परिकल्पना नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी।

Related Articles

Back to top button