गाजीपुर पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक वसूली पर बवाल, छात्रों ने राज्यपाल को भेजा गया ज्ञापन

गाजीपुर। पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के नाम पर कथित अवैध वसूली के खिलाफ छात्रों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के बाद सैकड़ों छात्र-छात्राएं छात्र नेताओं के नेतृत्व में पहुंचे।

छात्रों ने 710 हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। डीएम की व्यस्तता के कारण अपर जिलाधिकारी (एडीएम) मनीष चौहान को ज्ञापन सौंपा गया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन और बड़ा आंदोलन होगा।

इसे भी पढ़ें- गाजीपुर में गरजे सीएम योगी, अफजाल अंसारी समेत सपा-कांग्रेस पर किया हमला

प्राचार्य पर लगा मीडिया को गुमराह करने का आरोप 

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने प्राचार्य के उस बयान को गलत बताया, जिसमें अवैध वसूली से इनकार किया गया है। उन्होंने कहा कि, अगर छात्र गलत हैं, तो प्रशासन मुकदमा दर्ज कराए। उन्होंने प्राचार्य पर मीडिया को गुमराह करने का आरोप लगाया।

आकाश चौधरी ने आरोप लगाया कि, पिछले साल कैंपस में लिखित नोटिस से पैसे लिए गए, जबकि इस बार बाहर की दुकानों पर यह काम हो रहा है। प्रद्युम्न सिंह यादव ‘राजन’ ने कहा कि, 710 हस्ताक्षर शोषण का प्रमाण हैं। निलेश बिंद और विकास यादव ने इसे छात्रों का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न बताते हुए बायोमेट्रिक प्रक्रिया तुरंत निशुल्क करने की मांग की।

ये हैं छात्रों की प्रमुख मांगें

  • स्वतंत्र जांच कमेटी बनाई जाए और दोषी प्राचार्य पर कठोर कार्रवाई हो।
  • सात दिन में वसूली बंद हो, प्रक्रिया निशुल्क हो और ली गई रकम लौटाई जाए।
  • परिसर के भीतर ही निशुल्क बायोमेट्रिक व्यवस्था हो।

प्रदर्शन में अंकित भारद्वाज, विवेक, अखिलेश, पवन, मोहित, अभिमन्यु विश्वकर्मा, अंकित, ऋतिक, सोनू यादव, बागी, विवेक यादव, अमन सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें- फिरोजाबाद के रपड़ी और गाजीपुर के कामाख्या वन पार्क में इको टूरिज्म को बढ़ावा, क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

Related Articles

Back to top button