सपा को आईना दिखा देंगे एमएलसी चुनाव: भूपेंद्र सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की साख पर सवाल उठाना अखिलेश की पुरानी आदत रही है। उनके मुताबिक पहले सपा ईवीएम पर आपत्ति जताती थी, लेकिन अब जब बैलट पेपर से मतदान हो रहा है तो उसमें भी उसे गड़बड़ी नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव के नतीजे सपा को उसकी असली ज़मीनी हकीकत का आईना दिखा देंगे और पार्टी को अपनी वास्तविक स्थिति का सही आकलन करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- कांठ मामले में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत 71 आरोपी दोषमुक्त

2027 के विधानसभा चुनाव की झलक है एमएलसी चुनाव

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड जीत दर्ज करने जा रही है, जबकि इस चुनाव में अखिलेश यादव के बड़बोलेपन को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने तंज कसा कि नतीजे आने के बाद अखिलेश जनता और मीडिया से मुंह छिपाते नज़र आएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनावों में प्रदेश की जनता अपना रुझान पहले ही दिखा चुकी है, इसलिए सपा को अपने नेतृत्व की क्षमता और अपनी सक्रियता की समीक्षा करनी चाहिए।

अखिलेश को करना चाहिए आत्ममंथन

चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी अपनी नाकामियों का ठीकरा हमेशा दूसरों पर फोड़ती है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद यह स्वीकार किया है कि चुनाव में अधिकारियों की कोई गलती नहीं थी। उनके अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ज़रूरी मेहनत ही नहीं की। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों और चुनाव आयोग पर दोष मढ़ने वाले अखिलेश यादव को कम से कम अपने चाचा के इस बयान से सबक लेना चाहिए और आत्ममंथन करना चाहिए, तभी पार्टी जनता का भरोसा दोबारा जीत सकेगी।

इसे भी पढ़ें- मुस्लिम समाज को वोट बैंक बनाकर रखना चाहती है सपा, भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश पर हमला

Related Articles

Back to top button