आजम-अखिलेश मुलाकात पर गरमाई सियासत, राजभर ने कसा तंज, बोले- ‘चचा’ संग नहीं बनी बात…’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। रामपुर जेल में बंद आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई है और अब अखिलेश की सियासी राह में असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री भारी पड़ गई है।

इसे भी पढ़ें- आजम-अखिलेश की मुलाकात पर भाजपा का वार, राजभर-त्रिपाठी ने अखिलेश को घेरा

पतंग उड़ाने की तैयारी में आजम खान

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अखिलेश यादव से पूछा कि ‘चचा’ (आजम खान) से मुलाकात कैसी रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आजम खान साइकिल छोड़कर पतंग उड़ाने की तैयारी में हैं। आपको बता दें कि, पतंग ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) का चुनाव चिन्ह है। राजभर ने दावा किया कि, अखिलेश के ‘खयाली गृह मंत्री’ ने उनसे दो टूक कह दिया है कि अगर उन्हें पार्टी में रोकना है, तो गृह मंत्री नहीं, मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए।

 मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने की सलाह

राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। उन्होंने अखिलेश को सलाह दी कि, वह दिल पर पत्थर रखकर यह घोषणा कर दें कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें- घोटालों के लिए आजम ही नहीं अखिलेश भी जवाबदेह, राजभर का सपा प्रमुख पर हमला

Related Articles

Back to top button