आजम-अखिलेश की मुलाकात पर भाजपा का वार, राजभर-त्रिपाठी ने अखिलेश को घेरा

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान की हालिया मुलाकात पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का कहना है कि, चुनाव करीब आते ही अखिलेश को आजम खान की सुध आ गई, जबकि आजम की मौजूदा हालत के लिए सपा प्रमुख खुद जिम्मेदार हैं। उधर, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने जौहर यूनिवर्सिटी के बहाने समाजवादी पार्टी को घेरा।

इसे भी पढ़ें- ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ’27 में सपा साफ, टूटी साइकिल का फटेगा टायर’

 अखिलेश ने ही तैयार की थी आजम की जेल की राह

अनिल राजभर ने कहा कि आजम खान आज जिस स्थिति में हैं, उसके पीछे सपा और अखिलेश यादव ही हैं। उनके मुताबिक, सत्ता में रहते हुए अखिलेश ने आजम को सामने रखकर रामपुर के लोगों की जमीनें कब्जा करवाईं। पर्दे के पीछे से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर अखिलेश ने ही आजम के जेल जाने की राह तैयार की।

राजभर ने यह भी कहा कि, सपा को अपनी करनी का दोष भाजपा के सिर नहीं मढ़ना चाहिए। उनका आरोप था कि, जो लोग जनता को पैरों की धूल मानते थे, उन्हें योगी सरकार ने उनकी असल हैसियत दिखा दी। साथ ही उन्होंने तंज कसा कि सपा में नेतृत्व के मौके सिर्फ एक परिवार के लिए सुरक्षित हैं।

जौहर यूनिवर्सिटी पर राकेश त्रिपाठी का हमला

जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाते हुए राकेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की आड़ में सपा ने सरकारी जमीनों के साथ गरीबों और विधवाओं की जमीनें भी हड़प लीं। उनके अनुसार, यह यूनिवर्सिटी इस बात का प्रमाण है कि सत्ता में आने पर सपा किस तरह भ्रष्टाचार करती है।

त्रिपाठी ने यह भी कहा कि राम मंदिर और अयोध्या का विरोध सपा की पूरी राजनीति का हिस्सा रहा है। अब चुनाव पास आते ही अखिलेश यादव को अचानक भगवान राम याद आ गए हैं, लेकिन उनके इस दोहरे चरित्र को प्रदेश की जनता भली-भांति देख रही है।

 

इसे भी पढ़ें- ’12 बजे तक अली-अली, उसके बाद बजरंगबली’, अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का बड़ा हमला

Related Articles

Back to top button