ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ’27 में सपा साफ, टूटी साइकिल का फटेगा टायर’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा और करारा हमला बोला है। कन्नौज में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई को भंग किए जाने के घटनाक्रम के बाद राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कई तीखे तंज कसे और सपा की राजनीतिक स्थिति पर खुलकर सवाल उठाए।

इसे भी पढ़ें- अखिलेश पर राजभर का तंज, जिस कन्नौज से सांसद, वहीं की जनता ने दिखा दी हैसियत

AC, PC और ट्विटर की दुनिया से बाहर निकलें अखिलेश

राजभर में अखिलेश पर तंज कसा कि, जब वह खुद ही एसी, पीसी और ट्विटर की दुनिया से बाहर नहीं निकलते तो, जिले के नेता क्या करेंगे? सपा की राजनीतिक स्थिति पर कटाक्ष करते हुए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा ‘27 में सपा साफ है।’

रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, ‘अखिलेश जी, सुना है आपने अपनी पार्टी की कन्नौज जिला इकाई को भंग कर दिया है। ए महाराज, उनकी क्या गलती थी? जब आप खुद ही एसी, पीसी और ट्विटर की दुनिया से बाहर नहीं निकलेंगे, तो जिले वाले वाले बेचारे क्या करेंगे?’

राजभर तंज कसते हुए आगे लिखा कि, अखिलेश यादव जिस कन्नौज की जनता को अपनी खानदानी विरासत समझकर ‘खयाली गढ़’ बनाए हुए थे, उसी कन्नौज की जनता ने उनकी हैसियत बता दी, उनके सम्मेलन में कुर्सियां खाली रह गईं।

 अखिलेश की राजनीतिक विरासत पर हमला

अपनी पोस्ट में अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव का जिक्र करते हुए राजभर ने लिखा, उन्होंने खून-पसीना बहाकर कन्नौज को सपा का गढ़ बनाया था। इसके बाद उन्होंने अखिलेश को अपने समय में ही पार्टी की स्थिति देखने की नसीहत दी थी। राजभर ने दावा किया कि, प्रदेश का गैर यादव पिछड़ा और बहुजन समाज अखिलेश यादव को पूरी तरह खारिज कर चुका है।

बता दें कि, कन्नौज में सपा की जिला इकाई ऐसे समय में भंग की गई है जब तमाम राजनीतिक दल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। राजभर ने इसी मुद्दे को आधार बनाकर सपा के संगठन और नेतृत्व पर सवाल उठाए। हालांकि, जिला इकाई भंग किए जाने के पीछे पार्टी की ओर से बताई गई वजह और राजभर के राजनीतिक आरोप अलग-अलग विषय हैं।

साइकिल का हैंडल तक नहीं संभाल पर रहे अखिलेश

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए राजभर ने साइकिल प्रतीक का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि साइकिल चलाने वाले असली नेता अब नहीं रहे और अखिलेश यादव अपने पिता व चाचा की साइकिल का हैंडल ठीक से संभाल नहीं सके। आगे उन्होंने कहा, ‘आपके लोडर भी समझ गए हैं कि साइकिल का चेन टूट गया है, रिम टेढ़ा होने वाला है। टायर बस फटने ही वाला है।

’राजभर ने पोस्ट के आखिर में लिखा, ‘इसीलिए मैंने कहा था कि सत्ताईस में सपा साफ है!’ उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेतृत्व पर राजनीतिक हमले के रूप में देखा जा रहा है। पीडीए की राजनीति पर भी सवालओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति को भी निशाने पर लिया।

उन्होंने दावा किया कि गैर-यादव पिछड़ा और बहुजन समाज सपा को पूरी तरह खारिज कर चुका है। राजभर के बयान में कन्नौज के संगठनात्मक घटनाक्रम के साथ सपा की सामाजिक समीकरणों वाली राजनीति को भी निशाना बनाया गया।अखिलेश यादव पर नियमित हमलावर रहते हैं राजभर, सोशल मीडिया से साधते हैं सियासी निशानायह पहली बार नहीं है जब ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा हो।

राजभर अक्सर एक्स पर पोस्ट के माध्यम से सपा प्रमुख की रणनीति, पीडीए के दावे और पार्टी नेतृत्व पर तंज कसते रहे हैं। उनके ताजा बयान में भी कन्नौज जिला इकाई भंग के बहाने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की तैयारियों और राजनीतिक समीकरणों पर सवाल उठाए गए हैं।

 

इसे भी पढ़ें- पंचायत चुनाव पर कोर्ट के फैसले का सम्मान, आदेश पढ़कर तय होगी आगे की रणनीति: राजभर

Related Articles

Back to top button