
लखनऊ। यूपी टेक्सटाइल्स कॉन्क्लेव-2026 में मंगलवार को प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग को गति देने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। यूपी टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग नीति-2022 के अंतर्गत छह इकाइयों को लेटर ऑफ कमेंडेशन प्रदान किए गए, वहीं पांच इकाइयों को इस नीति के तहत वित्तीय लाभ दिया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु विभिन्न कंपनियों तथा संस्थाओं के साथ एमओयू का भी आदान-प्रदान किया गया।
इसे भी पढ़ें- उद्योग जगत बोला, अनुशासन और सशक्त नेतृत्व से टेक्सटाइल हब बनने की दिशा में बढ़ रहा यूपी
छह इकाइयों को मिला लेटर ऑफ कमेंडेशन

यूपी टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग नीति-2022 के तहत मेसर्स शाही एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, गाजियाबाद को 30 करोड़ 50 लाख रुपये का लेटर ऑफ कमेंडेशन सौंपा गया। राजलक्ष्मी कॉटन मिल्स, गौतमबुद्धनगर को 12 करोड़ 69 लाख 80 हजार रुपये, आधुनिक मैटेरियल एंड साइंसेज, कानपुर को 10 करोड़ रुपये, पी एग्रो इंडिया इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, बरेली को 7 करोड़ 72 लाख रुपये, रामकुमार एग्रो प्रोडक्ट, बरेली को 6 करोड़ 69 लाख रुपये तथा आरएस पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड, चंदौली को 6 करोड़ 34 लाख रुपये का लेटर ऑफ कमेंडेशन प्रदान किया गया।
पांच इकाइयों को दिया गया वित्तीय लाभ
नीति के अंतर्गत उद्यमियों को वित्तीय लाभ भी दिया गया। जीईएससी स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड, रामपुर के निदेशक संदीप खंडेलवाल को 32 करोड़ 68 लाख 59 हजार रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया गया।

पार्थ थ्रेड प्राइवेट लिमिटेड, अंबेडकरनगर को 5 करोड़ 26 लाख 23 हजार रुपये तथा एमको एक्सपोर्ट, बुलंदशहर को 3 करोड़ 75 लाख रुपये का वित्तीय लाभ दिया गया। सक्षम एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर और मेसर्स एंड पीएग्रो लिमिटेड को भी नीति के अंतर्गत वित्तीय लाभ प्रदान किया गया।
नौ कंपनियों के साथ हुआ निवेश का MoU
कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु एमओयू का भी आदान-प्रदान हुआ। इनमें एलायंस ग्रुप, आइकोनिक ग्लोबल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, यूनाइटेड एग्जिम प्राइवेट लिमिटेड, टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, एमआई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, एएमडी इंडस्ट्रीज, महालक्ष्मी टेक्नोप्रैक प्राइवेट लिमिटेड, ऋचा ग्लोबल तथा रचित प्रिंट्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल रहीं।
इसे भी पढ़ें- बीमारू से बेमिसाल तक: योगी सरकार के 9 साल में यूं बदली यूपी की तकदीर



