
-
मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस, संगीत सोम बोले- ‘सनातन धर्मी न भूले हैं, न भूलेंगे’
-
सहारनपुर में अवैध इमारत हटाए जाने पर अखिलेश क्यों भड़के? संगीत सोम ने पूछा- ‘क्या भूमाफियाओं का साथ दे रहे हैं?’
-
हत्या पर सियासत, एनकाउंटर पर माफियाओं का सहयोग? अंकित बालियान मामले पर अखिलेश को संगीत सोम को घेरा
-
‘P से पापी, D से डकैत, A से अपराधी’- संगीत सोम ने अखिलेश के PDA को बताया धोखा
-
‘अखिलेश यादव मुगल राज के अंतिम शासक थे’, अब यूपी में नहीं चलेगी मुगलिया हुकूमत-सोम
लखनऊ। मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी के मौके पर अखिलेश यादव द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार किया। संगीत सोम ने इल्जाम लगाया कि, जिस वक्त मुजफ्फरनगर में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा था और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जल रहा था, उस दौरान अखिलेश यादव सैफई में नाच-गाना देख रहे थे। उन्होंने कहा कि, सनातन धर्म को मानने वाले मुजफ्फरनगर दंगे को न तो भूले हैं और न भूलेंगे। संगीत सोम ने कहा, ‘हमने न पहले माफ किया था, न अब करेंगे।’
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी ने मुजफ्फरनगर को दी 951 करोड़ की सौगात, 423 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
संगीत सोम ने कहा कि, उन्हें उम्मीद थी कि सोमवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर कुछ प्रतिक्रिया देंगे और सनातन धर्मावलंबियों से क्षमा मांगेंगे कि किस तरह हजारों हिंदुओं की हत्या और कटवाने का काम अंजाम दिया गया था, मगर अखिलेश यादव इस पर एक शब्द भी नहीं बोले। उन्होंने कहा कि, यह अफसोसजनक है कि, अखिलेश यादव को आज भी अपने किए की याद नहीं आती।
अखिलेश के आदेश पर हिन्दुओं पर चली गोली
संगीत सोम ने कहा कि, मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव के आदेश पर पुलिस के जवान हिंदुओं पर फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर में दंगे भड़काए और आज उसकी बरसी पर विधिवत प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अखिलेश यादव किस तरह की राजनीति कर रहे हैं। संगीत सोम ने इल्जाम लगाया कि अखिलेश यादव का अतीत हमेशा से सनातन विरोधी रहा है। उन्होंने कहा, ‘कभी राम मंदिर के भक्तों पर गोलीबारी कराते हैं तो कभी दंगे भड़काते हैं।’

संगीत सोम ने कहा कि, अखिलेश यादव सिर्फ एक धर्म विशेष की राजनीति करते हैं। उन्हें सनातन धर्मावलंबियों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि ईश्वर अखिलेश यादव को कभी माफ नहीं करेगा। सहारनपुर की कार्रवाई पर अखिलेश को घेरा, पूछा- ‘क्या वे भूमाफियाओं का साथ दे रहे हैं?’
संगीत सोम ने सहारनपुर में अवैध निर्माण के विरुद्ध की गई कार्रवाई को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, एक सरकारी इमारत पर अवैध ढांचा खड़ा था जिसे हटाया गया। इसके बावजूद अखिलेश यादव इस कार्रवाई से नाराज हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया, ‘क्या वे भूमाफियाओं के पक्ष में हैं?’ संगीत सोम ने कहा कि जितनी भी अतिक्रमण वाली जमीन है और जितनी भी अवैध मस्जिदें व मजारें बनाई गई हैं, उन्हें ध्वस्त किया जाएगा।
अब यूपी में नहीं होता दंगा
मुरादाबाद के अंकित बालियान हत्याकांड की चर्चा करते हुए भी संगीत सोम ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने इल्जाम लगाया कि अखिलेश यादव सियासी फायदे के लिए इस प्रकार की वारदातों पर गिद्ध की तरह नजर रखते हैं, परंतु जैसे ही एनकाउंटर होता है, वे फौरन पलटी मार लेते हैं और माफियाओं का पक्ष लेने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में दंगा संभव नहीं है। अब राज्य में कानून का शासन है।
अखिलेश को विकास से कोई मतलब नहीं
संगीत सोम ने कहा कि, अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश में निर्मित हो रहे पर्यटन स्थलों, एम्स और एक्सप्रेस-वे से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि, अखिलेश यादव केवल नाच-गाना देखने में मशगूल रहते थे और उन्हें सिर्फ माफियाओं से सरोकार है। उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव मुगल हुकूमत के आखिरी शासक थे। अब यूपी में मुगलिया राज नहीं चलेगा।’ संगीत सोम ने खुद पर हुई कार्रवाई का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव ने उन पर झूठी रासुका लगाई थी और कई बेगुनाहों को जेल भेजा था।
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी वार
सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी रस्साकशी पर भी संगीत सोम ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों में फिलहाल सीट बंटवारे की ही जंग छिड़ी है। सपा को लगता है कि वह बड़ी पार्टी है और कांग्रेस भी स्वयं को बड़ी पार्टी मानती है। संगीत सोम ने कहा कि अखिलेश यादव यह सोच रहे हैं कि कांग्रेस को 20-30 सीटों में समेट दें, जबकि कांग्रेस वाले 200 सीटों की मांग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में इनके गठबंधन का कोई ठिकाना नहीं कि कब बनेगा और कैसे बनेगा। इसके विपरीत उन्होंने दावा किया कि भाजपा 300 सीटों के साथ यूपी में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा जमीनी स्तर पर चुनाव लड़ रही है और जमीनी स्तर पर काम कर रही है।
PDA फॉर्मूले पर भी कसा तंज
सपा के PDA फॉर्मूले पर प्रहार करते हुए संगीत सोम ने कहा, ‘पी से पापी, डी से डकैत, ए से अपराधी।’ उन्होंने कहा कि ये केवल धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज यूपी में विकास कार्य हो रहे हैं। सड़कें बन रही हैं, स्कूल-कॉलेज बन रहे हैं, निवेश आ रहा है और बुनियादी ढांचा सुधर रहा है। उन्होंने दावा किया कि सपा का कहीं अस्तित्व ही नहीं है और चुनाव में वह बसपा से भी पिछड़ जाएगी।
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी ने मुजफ्फरनगर को दी 951 करोड़ की सौगात, 423 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास



