\n\n\n\n\n \n

बाढ़ प्रभावितों के लिए CM योगी का बड़ा संदेश- हर मुश्किल में साथ खड़ी है डबल इंजन सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया है कि सरकार पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। रविवार को चित्रकूट के दौरे पर रवाना होने से पहले सीएम योगी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो साझा कर बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें-शिक्षक दिवस पर योगी का बड़ा बयान- ‘जन्माष्टमी पर कहीं दंगा हुआ? यही है UP की नई पहचान’

खुद जायजा ले रहे सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिसे देखते हुए सरकार पूरी तेजी और गंभीरता के साथ प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने में जुटी है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वहां के हालात का प्रत्यक्ष जायजा ले रहे हैं और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

cm yogi

सीएम योगी ने यह भी बताया कि सरकार के विभिन्न मंत्री भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं, वहां लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार केवल तात्कालिक राहत तक सीमित नहीं है, बल्कि बाढ़ की समस्या के स्थायी और दीर्घकालिक समाधान के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है।

बाढ़ पीड़ितों से मिल कर सुनेंगे समस्याएं

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वे अब तक बलिया, फर्रुखाबाद और वाराणसी जैसे प्रभावित जिलों का दौरा कर चुके हैं और आज चित्रकूट जा रहे हैं, जहां वे बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना सरकार के लिए महज एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना भी सरकार का दायित्व है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से भावुक अपील करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में वे स्वयं को अकेला न समझें, क्योंकि डबल इंजन सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने अंत में दोहराया कि हर व्यक्ति की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करना, हर प्रभावित परिवार तक राहत पहुंचाना और जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

इसे भी पढ़ें-रिजर्व पुलिस लाइंस में झांकी दर्शन करेंगे सीएम योगी, जानें कहां-कहां रहेगा रूट डायवर्जन

Related Articles

Back to top button