सोने के बाद भी लगी रहती है नींद, टूटते हैं नाखून, कहीं पोषक तत्व की कमी तो नहीं?

अगर आप बिना किसी खास वजह के अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं या फिर आपके नाखून बार-बार टूटने लगे हैं, तो इसे हल्के में लेने की भूल न करें। यह आपके शरीर का एक साफ संकेत हो सकता है कि, आपके शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी हो रही है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यह समस्या पहले से कहीं ज्यादा आम होती जा रही है।

इसे भी पढ़ें- हेल्थ टिप्स: डाइट में शामिल करें ये 5 बायोटिन फूड्स, मजबूत होंगे बाल और नाखून

धीरे-धीरे विकसित होती है समस्या

खराब खानपान, बढ़ता तनाव और पैकेज्ड व प्रोसेस्ड फूड पर बढ़ती निर्भरता, जो धीरे-धीरे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी पैदा कर देती हैं। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि, इस तरह की कमियां रातोंरात सामने नहीं आतीं, बल्कि बहुत धीमी गति से विकसित होती हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोग शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेते और उन्हें सामान्य थकान या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, पोषण की कमी की समस्या लोगों की सोच से कहीं ज्यादा व्यापक है, खासकर शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के बीच यह समस्या तेजी से बढ़ रही है।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इसके ज्यादातर लक्षण शुरुआत में इतने मामूली और सामान्य लगते हैं कि उन्हें सही समय पर पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि यह समस्या तब तक बढ़ती रहती है जब तक कि यह किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का रूप न ले ले।

पहला संकेत: थकान

पोषण की कमी का सबसे पहला और सबसे आम संकेत है शरीर में लगातार थकान महसूस होना। अगर आप रात को पूरी और अच्छी नींद लेने के बावजूद सुबह उठकर भी शरीर में सुस्ती और कमजोरी महसूस करते हैं, तो यह इस बात का इशारा हो सकता है कि, आपके शरीर में कुछ जरूरी तत्वों की कमी हो रही है।

Nutrition Deficiency,

समय के साथ यह स्थिति सिर्फ थकान तक सीमित नहीं रहती, बल्कि धीरे-धीरे आपकी काम करने की क्षमता और रोजमर्रा की एनर्जी लेवल को भी प्रभावित करने लगती है। इसका असर आपके मूड, फोकस और उत्पादकता पर भी साफ तौर पर दिखाई देने लगता है।

दूसरा संकेत: बालों का झड़ना

दूसरा संकेत है, जरूरत से ज्यादा बालों का झड़ना। यह सच है कि मौसम बदलने के दौरान थोड़े-बहुत बाल झड़ना बिल्कुल सामान्य प्रक्रिया मानी जाती है, लेकिन अगर यह सिलसिला लगातार बना रहता है और मात्रा भी सामान्य से कहीं ज्यादा हो, तो यह शरीर के अंदर छिपी किसी पोषण संबंधी कमी का असर हो सकता है।

दरअसल, जब बालों की जड़ों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता, तो उनका प्राकृतिक विकास चक्र बिगड़ने लगता है, जिसके चलते बाल पहले से कमजोर होकर तेजी से टूटने और झड़ने लगते हैं।

तीसरा संकेत: मुंह के छाले और फटते होंठ

तीसरा संकेत है, मुंह में बार-बार छाले पड़ना या होंठों का बार-बार फटना। ज्यादातर लोग इसे एक मामूली और आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, कुछ मलहम या क्रीम लगाकर राहत पा लेते हैं, लेकिन असल में यह भी शरीर में पोषण की कमी का ही एक संकेत हो सकता है। सिर्फ बाहरी उपचार से इसमें अस्थायी राहत तो मिल जाती है, मगर इसका असली कारण जो शरीर के अंदर छिपा होता है, वह बना ही रहता है और समस्या बार-बार लौट कर आती रहती है।

चौथा संकेत: हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन

चौथा और काफी महत्वपूर्ण संकेत है हाथों और पैरों में बार-बार झुनझुनी होना या सुन्नपन महसूस होना। यह एक ऐसा लक्षण है जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा संबंध शरीर की नसों पर पड़ने वाले असर से हो सकता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए और उचित इलाज न कराया जाए, तो आगे चलकर यह समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है, जिससे नसों को स्थायी नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना रहता है।

पांचवां संकेत: पीली त्वचा और कमजोर नाखून

Nutrition Deficiency

पांचवां संकेत है त्वचा का रंग फीका पड़ना और नाखूनों का लगातार कमजोर होते जाना। अगर आपका चेहरा बिना किसी वजह के बेजान और पीला दिखने लगे या फिर आपके नाखून बार-बार टूटने लगें और उनमें चमक की कमी महसूस हो, तो यह भी शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी की तरफ साफ इशारा करता है। यह लक्षण अक्सर आयरन, विटामिन बी12 या अन्य जरूरी मिनरल्स की कमी से जुड़ा हो सकता है।

पहचान और उपाय

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, इसमें राहत की बात यह है कि, इस तरह की पोषण संबंधी कमी का पता लगाना बहुत मुश्किल काम नहीं है। एक साधारण और सामान्य खून की जांच के जरिए यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि शरीर में किन-किन तत्वों की कमी है। एक बार सही कारण पता चल जाने पर, समय रहते खानपान में जरूरी बदलाव करके या डॉक्टर की सलाह पर उचित सप्लीमेंट लेकर इस समस्या को बड़ी बीमारी में बदलने से रोका जा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट यह भी सलाह देते हैं कि शरीर द्वारा दिए जाने वाले इन छोटे-छोटे संकेतों को समझना और समय रहते उन पर ध्यान देना ही बेहतर और लंबी सेहत की दिशा में पहली और सबसे जरूरी सीढ़ी है। इसलिए अगर आपको भी ऊपर बताए गए इनमें से कोई भी लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो इन्हें नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

 

इसे भी पढ़ें- सावधान! नाखूनों में छिपे हैं गंभीर बीमारियों के संकेत, रंग और बनावट बदलते ही न करें नजरअंदाज

Related Articles

Back to top button