पावरिका का 1100 करोड़ का IPO 24 मार्च से खुलेगा

कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर 375 से 395 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

नई दिल्ली। पावर सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी पावरिका लिमिटेड का 1,100 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 मार्च से खुलने जा रहा है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर 375 से 395 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह आईपीओ 700 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने और 300 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) का संयुक्त रूप है। यह इश्यू 27 मार्च को बंद होगा, जबकि एंकर निवेशक 23 मार्च को इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 2 अप्रैल को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है।

आईपीओ से प्राप्त धनराशि में से 525 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपने कर्ज को कम करने के लिए करेगी, जबकि शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

यह पावरिका का सार्वजनिक होने का दूसरा प्रयास है। इससे पहले वर्ष 2019 में कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ लाने के लिए मसौदा दस्तावेज दाखिल किया था, लेकिन बाद में इस योजना को स्थगित कर दिया गया था।

पावरिका लिमिटेड एक एकीकृत पावर सॉल्यूशंस प्रदाता कंपनी है, जो डीजल जनरेटर सेट (DG सेट), मध्यम गति के बड़े जनरेटर (MSLG) और उनसे संबंधित सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

Related Articles

Back to top button