इस फ्राइडे ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज होंगी ये सात बेस्ट फ़िल्में और सीरिज

नई दिल्ली।  इस शुक्रवार, 20 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार एंटरटेनमेंट की बौछार होने वाली है। वीकेंड को घर बैठे मजेदार तरीके से बिताने के लिए कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर ‘केनेडी’ से लेकर दिल छू लेने वाली तमिल कॉमेडी ‘लकी द सुपरस्टार’ और रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा ‘हीटेड राइवलरी’ तक। यह लिस्ट हर मूड के लिए कुछ न कुछ ऑफर कर रही है। जी5, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी+, लायंसगेट प्ले जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ये रिलीजेस दर्शकों को सोफे पर चिपका देंगी।

इसे भी पढ़ें- फरवरी के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज, रिलीज होंगे ये फ़िल्में और सीरिज

केनेडी 

अनुराग कश्यप की ‘केनेडी’ इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज है। यह नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर है, जिसे कश्यप ने खुद लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में राहुल भट्ट मुख्य भूमिका में हैं, जो उदय शेट्टी नाम के एक पूर्व पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। उदय नींद न आने की बीमारी से जूझ रहा है और ऑफिशियली मरा हुआ माना जाता है। अब वह ‘केनेडी’ के नाम से जी रहा है और एक करप्ट हाई-रैंकिंग अधिकारी के लिए हिटमैन का काम करता है, बदले में अपने बेटे के कातिल को ढूंढने में मदद मिलती है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी मुलाकात रहस्यमयी महिला चार्ली (सनी लियोनी) से होती है। फिल्म में डार्क, इंटेंस और ग्रिट्टी कहानी है, जो लॉकडाउन जैसी सेटिंग में सेट है। 2023 में कैन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई यह फिल्म अब 20 फरवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। क्राइम और थ्रिलर लवर्स के शौक़ीन इस फिल्म को जरूर देखें।

लकी द सुपरस्टार

लकी द सुपरस्टार

यह दिल को छू लेने वाली तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो एक आवारा पपी ‘लकी’ की कहानी बताती है। लकी एक परेशान परिवार में अचानक अच्छी किस्मत लाता है और एक बच्चे की इमोशनल रिकवरी में मदद करता है, लेकिन जब लकी को अन्य आवारा कुत्तों के साथ राजनीतिक साजिश के तहत ले जाया जाता है, तो हीरो (जीवी प्रकाश कुमार) उसे वापस लाने के लिए सफर पर निकल पड़ता है। फिल्म में हार्टवार्मिंग मोमेंट्स, ह्यूमर और फैमिली बॉन्डिंग है। यह बच्चों से लेकर फैमिली ऑडियंस के लिए परफेक्ट है। ये फिल्म 20 फरवरी से JioHotstar पर उपलब्ध होगी।

हीटेड राइवलरी  

यह कैनेडियन रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा क्वीर लव स्टोरी है, जो रेचल रीड की ‘गेम चेंजर्स’ नॉवेल सीरीज पर आधारित है। कहानी दो प्रोफेशनल हॉकी प्लेयर्स, शेन हॉलैंडर (हडसन विलियम्स) और इल्या रोज़ानोव (कॉनर स्टॉरी) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक सीक्रेट रिलेशनशिप शुरू करते हैं, जो दशक भर के प्यार में बदल जाती है। वे फेम के प्रेशर, मीडिया स्क्रूटनी और करियर के बीच अपने रिश्ते को छिपाते हुए निपटते हैं। यह सीरीज LGBTQ+ थीम्स, स्पोर्ट्स और रोमांस का शानदार मिश्रण है। 20 फरवरी से Lionsgate Play पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें- बिग बॉस ओटीटी 2: इस हफ्ते आने वाला है नया ट्विस्ट, जाने- कौन से दो कंस्टेस्टेन्ट बिगबॉस से होंगे बेघर ?

राक्षस  

नॉर्थ कर्नाटक में सेट यह कन्नड़ साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है। कहानी एक पुलिस इंस्पेक्टर SI हनमप्पा की है, जो मालाप्रभा नदी के किनारे मगरमच्छों के कथित हमलों की जांच करता है। गांव वाले इन मौतों को लोककथाओं और राक्षसों से जोड़ते हैं, लेकिन जांच में गहरा राज खुलता है। फिल्म में सस्पेंस, मिस्ट्री और सोशल कमेंट्री है। 20 फरवरी को ZEE5 पर रिलीज हो रही है। कन्नड़ सिनेमा और थ्रिलर फैंस के लिए शानदार विकल्प।

द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी सीजन 2 

जेनिफर गार्नर की वापसी वाली यह अमेरिकी सीरीज का दूसरा सीजन है। हन्ना (गार्नर) और उसकी सौतेली बेटी बेली (एंगौरी राइस) अतीत से बचते हुए परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश करती हैं। क्या वे कैम्पानोस क्राइम फैमिली को चकमा दे पाएंगी? और पांच साल बाद ओवेन (निकोलज कोस्टर-वाल्डौ) की वापसी क्या सब कुछ बिगाड़ देगी? मिस्ट्री, फैमिली ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज 20 फरवरी से Apple TV+ पर स्ट्रीम होगी।

पावने 

पावने 

यह साउथ कोरियन रोमांटिक ड्रामा फिल्म पार्क मिन-ग्यू के बेस्टसेलिंग नॉवेल ‘पावने फॉर अ डेड प्रिंसेस’ पर आधारित है। कहानी एक डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करने वाले तीन इमोशनली परेशान लोगों की है, जो धीरे-धीरे एक-दूसरे के लिए सपोर्ट सिस्टम बन जाते हैं। वे गहरे जख्मों, सोशल प्रेशर और सेल्फ-डिस्कवरी का सामना करते हैं। गो आ-सुंग, ब्यून यो-हन और मून सांग-मिन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म इमोशनल हीलिंग और लव की थीम्स पर फोकस करती है। 20 फरवरी से Netflix पर देखने को मिलेगी।

फायरब्रेक 

यह स्पैनिश थ्रिलर मारा (बेलेन क्यूस्टा) की कहानी है, जो अपने पति की मौत के बाद दूर के फैमिली होम को बेचने आती है, लेकिन उसकी बेटी जंगल में गायब हो जाती है और उसी समय जंगल में आग लग जाती है। क्या मारा आग फैलने से पहले बेटी को बचा पाएगी? सस्पेंस, ड्रामा और सरवाइवल एलिमेंट्स से भरपूर यह फिल्म 20 फरवरी से Netflix पर स्ट्रीम होगी।

यह वीकेंड ओटीटी पर विविधता से भरा है। इस बार ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर से रोमांस, कॉमेडी से इमोशनल ड्रामा सब देखने को मिलेगा।

 

इसे भी पढ़ें- बिग बॉस ओटीटी 2 : अब होंगे ये 4 कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के बाहर, जानें अब कौन पंहुचा सीधा फिनाले में?

Related Articles

Back to top button