
भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के औद्योगिक शहर भिवाड़ी में एक दवा और केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट के बाद लगी आग ने सात मजदूरों की जान ले ली। सातों मजदूर जिंदा जल गए। उनके जले हुए शव मलबे के बीच से बरामद किए गए। हादसे में 12 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका इलाज भिवाड़ी के उप जिला अस्पताल और अन्य नजदीकी अस्पतालों में चल रहा है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली विस्फोट : गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल ने जनवरी में लाल किला क्षेत्र की कई बार की थी रेकी
कई मजदूर बेहोश

यह घटना खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित वर्तिका केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुई, जहां शाम के समय करीब 50 कर्मचारी कार्यरत थे। हादसा मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे हुआ, जब फैक्ट्री की बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से अचानक विस्फोट हुआ। विस्फोट के साथ ही आग की लपटें तेजी से फैल गईं और पूरा परिसर धुएं से भर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते चारों तरफ आग फैल गई। धुआं इतना घना था कि, सांस लेना मुश्किल हो गया। कई मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े और आग की चपेट में आ गए।
फैक्ट्री में केमिकल और दवा बनाने की प्रक्रिया चल रही थी, जिससे आग तेजी से फैल गई और बचाव कार्यों में भारी चुनौती आई। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलते ही RIICO, भिवाड़ी और तिजारा के नजदीकी स्टेशनों से फायर ब्रिगेड 10 गाडियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी नरेश मीना ने बताया कि, आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ से दो घंटे लग गए। धुआं इतना घना था कि, टीम को अंदर घुसने में दिक्कत आ रही थी।
प्रबन्धन से पूछताछ शुरू
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीन जले हुए शव मलबे में मिले, जबकि चौथा शव बाद में बरामद हुआ। चारों मृतकों की पहचान मजदूरों के रूप में हुई है, लेकिन उनके नाम और परिवारों की जानकारी अभी पुलिस द्वारा सत्यापित की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक (तिजारा) शिवराज सिंह ने बताया कि, हादसे के बाद कंपनी के प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच से ऐसा लग रहा है कि आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट से हुई है, लेकिन केमिकल रिएक्शन या सुरक्षा मानकों की अनदेखी से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।
राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में आग लगी, जिसमें 7 कर्मचारियों की मौत और 10 से ज्यादा लोग फंसे होने की आशंका। बचाव कार्य जारी। #Rajasthan #RajasthanNews #bhiwani #bhiwaninews #FireAccident @RajCMO @PoliceRajasthan pic.twitter.com/EbEP7dzIfZ
— Bheem Sena (@BheemsenaBheem) February 16, 2026
स्थानीय निवासियों और मजदूर यूनियनों ने आरोप लगाया है कि, भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में पिछले कुछ महीनों में आग की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन सुरक्षा उपायों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। एक मजदूर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, फैक्ट्री में केमिकल से भरे ड्रम रखे थे, जिससे विस्फोट के बाद आग तेजी से फ़ैल गई और सब कुछ जलने लगा। उसने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि, बाहर निकलने का रास्ता तक बंद हो गया। कई लोग धुएं से बेहोश हो गए।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली विस्फोट के बाद, असम सरकार ने सोशल मीडिया पर कड़ी नज़र रखने के लिए कदम उठाए
अक्सर हो रहीं आग की घटनाएं
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों बदहवास हो गये, रो-रो कर उनका बुरा हाल है। मृतकों के परिवारों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचाया। एक परिजन ने कहा, हमारा बेटा रोज कमाने जाता था, आज लाश बनकर लौटा। कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जाए।

बता दें कि, भिवाड़ी राजस्थान का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहां हजारों फैक्ट्रियां हैं, जिनमें दवा, केमिकल, ऑटो पार्ट्स और अन्य चीजों का उत्पादन किया जाता है, लेकिन सुरक्षा मानकों की कमी की के चलते आये दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।
90 दिनों में 220 से अधिक घटनाएं
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 90 दिनों में भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की 210 से अधिक घटनाएं हो चुकी है, जो पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा है। इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में फायर सेफ्टी, वर्कर सेफ्टी और नियमित निरीक्षण की मांग को तेज कर दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं, राजस्थान सरकार के श्रम विभाग और RIICO ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। ये समिति 72 घंटों में रिपोर्ट सौंपेगी।
घायलों की हालत स्थिर
पुलिस ने कंपनी के मालिक और प्रबंधकों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि, फैक्ट्री में फायर एक्सटिंग्विशर और स्प्रिंकलर सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहे थे। यह हादसा न केवल चार परिवारों के लिए दुखदायी है, बल्कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए चेतावनी भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, केमिकल और फार्मा इंडस्ट्री में सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए जाने चाहिए, तभी इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग पायेगी। भिवाड़ी पुलिस और फायर विभाग की टीम बचाव व राहत कार्य में जुटी हुई है। उधर, घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें-मालेगांव विस्फोट केस में साध्वी प्रज्ञा सहित सभी आरोपी बरी



