मुंबई। 21 फरवरी की शाम आयोजित 70वें साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का जमावड़ा लगा। इस साल अवॉर्ड नाइट पर पुष्पा 2: द रूल का दबदबा रहा। फिल्म ने कई प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज की।
अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता, जबकि फिल्म के निर्देशक सुकुमार को बेस्ट डायरेक्टर का सम्मान मिला। फिल्म ने बेस्ट फिल्म और बेस्ट म्यूजिक एल्बम सहित कुल चार अवॉर्ड अपने नाम किए।
बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड निवेता थॉमस को फिल्म 35: चिन्ना कथा काडू के लिए मिला। वहीं अमिताभ बच्चन ने कल्कि 2898 AD में अश्वत्थामा की भूमिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता। इसी श्रेणी में अंजलि को फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी के लिए सम्मानित किया गया।
क्रिटिक्स कैटेगरी में दुलकर सलमान की फिल्म लकी भास्कर ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। तेजा सज्जा को बेस्ट एक्टर और काजल अग्रवाल को उनकी फिल्म सत्यभामा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘पुष्पा 2’ के बीच साझा रहा। वहीं शेखर मास्टर ने ‘कुर्ची मदाथापेट्टी’ गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड जीता।
अवॉर्ड नाइट में साई पल्लवी, काजल अग्रवाल, पृथ्वीराज सुकुमारन और अरविंद स्वामी समेत कई सितारे शामिल हुए। समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए, जिनमें सितारों को अवॉर्ड लेते और एक-दूसरे से मुलाकात करते देखा गया।


