उत्तर प्रदेश : जौनपुर के अशोक कुमार सिंह ने काटे थे 2000 करोड़ रुपये के फर्जी बिल, GST रिफंड के लिए रची साजिश

जौनपुर के समाज विकास क्रांति पार्टी, मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और उनकी पत्नी शीला सिंह ने फर्जी तरीके से GST रिफंड पाने की गहरी साजिश रची थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच-पड़ताल में सामने आया है कि अशोक कुमार सिंह ने तकरीबन 300 कंपनियों के नाम करीब 2000 करोड़ रुपये के बिल बनाये थे और उनके माध्यम से फर्जी तरीके से GST रिफंड लेने की साजिश रची थी।

बता दें कि हाल ही में ED ने अशोक कुमार सिंह और पत्नी के खिलाफ 334 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग करके करीब 65 करोड़ रुपये का GST रिफंड लेने की धोखाधड़ी के मामले में आरोप पत्र जारी किया है। इस मामले की तहकीकात में सामने आया है कि अशोक कुमार सिंह खुद को मुंबई और जौनपुर का बिज़नेस मैन बताता था, जबकि वास्तव में वह कोई भी बिज़नेस नहीं करता था। उसने जांच एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए कई नामचीन कंपनियों के नाम से भी बिल बनाये थे। जांच-पड़ताल में अशोक कुमार सिंह और उनकी पत्नी से जुड़ी कंपनियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। ये भी पता चला है कि अशोक कुमार सिंह ने जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने और कोरोना समय समय में करोड़ों रुपये खर्च किए थे।

नोटिस आने पर हुआ ये खुलासा
जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार सिंह जिन कंपनियों के नाम बिल काटकर GST रिफंड का दावा करता था, जब उनको GST ने नोटिस देना शुरू किया तो इस धोखादड़ी की पोल खुल गई। करीब 65 करोड़ की धोखाधड़ी सामने आने पर GST, मुंबई की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं जब ED ने जांच शुरू की तो तमाम नई कंपनियों के नाम भी सामने आए, जिनके नाम से फर्जी बिल काटकर GST रिफंड मांगा गया था। ED इस मामले में अशोक कुमार सिंह के एक नौकर को भी ढूंढ रही है।

यह भी पढ़े : महिला आरक्षण बिल पर सपा सुप्रीमो बोले- नयी संसद में बीजेपी ने महाझूठ से ने शुरू की अपनी पारी

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button