उप्र : एडीजी लॉ एंड आर्डर समेत पांच पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति का पदक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों को उनके बेहतर कार्योें के लिए सम्मानित किया जाना है। इसको लेकर मंगलवार को पुलिस कर्मियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अलावा राष्ट्रपति पदक के लिए उप्र पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार समेत पांच वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम की घोषणा हो गई है।

26 जनवरी को 763 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को अलग-अलग कार्यों को लेकर सम्मानित होंगे। एडीजी प्रशांत कुमार को तीसरी बार वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जा रहा है। इससे पहले वर्ष 2020, 2021 में उन्हें राष्ट्रपति पदक दिया गया था। वर्ष 2007 में सराहनीय सेवाओं के लिए भी राष्ट्रपति पदक दिया गया था। वर्ष 2021 में ही गृहमंत्री से भी अति उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हो चुके है। इसके अलावा अन्य कार्यों के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति पदक के लिए उनके अलावा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का नाम शामिल है।

पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम शौर्य के आधार पर 21 पुलिस अफसरों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा प्रशंसा चिन्ह गोल्ड शौर्य के आधार पर 67 लोग पुलिस कर्मी, सिल्वर मेडल के लिए 281 पुलिस कर्मियों के नाम शामिल है। सिल्वर कार्य के आधार पर 27 पुलिस कर्मी, प्लेटिनम सेवा अभिलेख के आधार पर 18 पुलिस कर्मी, गोल्ड सेवा अभिलेख के आधार पर 37 पुलिस अफसर और कर्मचारियों के नाम को शामिल किया गया है।

यूपी में पहली डोज सौ प्रतिशत के करीब, कोरोना संक्रमण में गिरावट जारी

इसी तरह सिल्वर सेवा अभिलेख के आधार पर 62 पुलिस कर्मी, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सेवा अभिलेख के आधार पर 49 पुलिस कर्मी, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह शौर्य के आधार पर एक और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह सेवा अभिलेख के आधार व राहनीय सेवा सम्मान चिन्ह सेवा अभिलेख के आधार पर 200 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button