एक साथ जीने-मरने की खाई थी कसमें, ट्रेन की पटरी पर जाकर पूरा किया प्यार का वादा

जयपुर, 05 अप्रैल। खोह नागोरियान इलाके में रविवार देर रात प्रेम प्रंसग के चलते एक प्रेमी युगल ने एक दूसरे का हाथ थामकर ट्रेन के सामने छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव क्षत विक्षत हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को जेएनयू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

थानाप्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि रविवार देर रात को एक ट्रेन गुजर रही थी। तभी गोनेर के दांतली फाटक के पास ट्रेन के ड्राइवर को एक युवक और युवती ट्रैक पर नजर आए। यह देखकर ड्राइवर ने जोर-जोर से हॉर्न बजाया। दोनों रेलवे ट्रैक से दूर नहीं हटे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े हो गए। इस बीच तेज रफ्तार ट्रेन ने युवक और युवती को चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी।

मृतक युवक की उम्र करीब 30-32 साल है। वहीं मृतका युवती की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच है। युवक ने काले रंग का पायजामा और लाल रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। युवती ने लाल रंग की टीशर्ट और स्लेटी रंग का पजामा पहना था। प्रथमदृष्टया मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा नजर आ रहा है। युवक व युवती के कपड़ों से पुलिस का मानना है कि वे यहीं किसी फ्लैट या पीजी में रहते होंगे। 

यह भी पढ़े: अगर आपको भी है नाखून चबाने की बुरी आदत, तो भुगतना पड़ सकता है भयानक परिणाम

प्रारम्भिक जांच पडताल में सामने आया कि मृतक युवती का नाम पिंकी और युवक का नाम जावेद है। दोनों ही हरियाणा के रहने वाले हैं और चार दिन से दोनो घर से लापता थे। इस संबंध में परिजनों ने हरियाणा में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था और परिजन दोनो के प्रेम प्रसंग के ख़िलाफ़ थे। जिसके चलते जयपुर के खो नागरियान थाना इलाके में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच पडताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button