तमंचे के बल पर की थी लूटपाट, असलहा के साथ एक गिरफ्तार

लक्सर के खानपुर थाना पुलिस ने लूट के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। फरार अन्य आरोपितों की धर पकड़ जा रही है।

खानपुर के लालचंद वाला गांव के पास कुछ दिन पहले तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति से 8000 लूट लिए थे। लूटपाट के बाद बदमाश तमंचे से फायर करते हुए फरार हो गए थे, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। घटना के बाद खानपुर पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की। इसमें खानपुर पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे।

सुराग के आधार पर पुलिस ने खानपुर गांव के एक युवक के घर छापेमारी की, जहां से फिरोज नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। फिरोज से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपित फिरोज ने बताया कि लूट की इस घटना में 5 लोग शामिल थे।

इस वर्ष इन 10 वारदातों से दहली दिल्ली

इसमें दो लोग उसी संस्था के हैं, जहां से उन्होंने समूह की किस्त के पैसे लाए थे। उन्हीं लोगों ने पैसे लाए जाने की सूचना दी थी। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपित के पास से 1000 नकद और तमंचा और दो कारतूस बरामद किया गया है। दो लोगों के खिलाफ योजना बनाने के मामले में कार्रवाई की जा रही है। जबकि, लूट में शामिल दो लोग फरार हैं। सभी की धर पकड़ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button