Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 185 अंक टूटा, निफ्टी 26300 के नीचे फिसला

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में सोमवार, 5 जनवरी 2026 को फ्लैट शुरुआत के बाद बिकवाली का दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही लाल निशान में फिसलते नजर आए। सुबह करीब 9:42 बजे, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 185.44 अंकों की गिरावट के साथ 85,576.57 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 50 भी 52.55 अंक टूटकर 26,276 के नीचे फिसल गया।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 85,762.01 और निफ्टी 26,328.55 पर बंद हुआ था।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मिला-जुला रुख

शुरुआती कारोबार में बाजार के अन्य सूचकांकों की बात करें तो

  • बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.29 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
  • वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली 0.02 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया।

सेंसेक्स के गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स के प्रमुख लाभ में रहने वाले शेयरों में
BEL, SBI, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल रहे।
इनमें BEL ने करीब 0.98 फीसदी की तेजी के साथ बढ़त का नेतृत्व किया।

वहीं नुकसान में रहने वाले शेयरों में
HCL टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, ट्रेंट और TCS शामिल रहे।
HCL टेक में सबसे ज्यादा 1.36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी में शुरुआती कारोबार के दौरान

  • 1,184 शेयर हरे निशान में,
  • 1,387 शेयर लाल निशान में,
  • जबकि 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

रुपया 4 पैसे गिरकर 90.24 पर

सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे कमजोर होकर 90.24 पर खुला। फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, वेनेजुएला में अमेरिकी दखल से जुड़ी जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के कारण डॉलर की मांग बढ़ी है, जिसका असर रुपये पर पड़ा।

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में रुपया 90.21 पर खुला और बाद में गिरकर 90.24 पर आ गया।
गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 22 पैसे गिरकर 90.20 पर बंद हुआ था।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में रुपये की चाल वैश्विक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों और जियोपॉलिटिकल हालात पर निर्भर करेगी, हालांकि कच्चे तेल की नरमी रुपये को कुछ राहत दे सकती है।

Related Articles

Back to top button