इंदौर और लखनऊ सेमीफाइनल में, हिमांशु सिंह का धमाकेदार शतक

ग्यारहवीं ऑल इंडिया टी-20 लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी 2026

गोरखपुर । लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित एवं मंडल क्रिकेट संघ से संबद्ध तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन  से मान्यता प्राप्त ग्यारहवीं ऑल इंडिया टी-20 प्राइज मनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी प्रतियोगिता में रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबलों में इंदौर और लखनऊ ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पूल-ए के पहले मुकाबले में इंदौर ने उत्तराखंड को 4 रन से हराया। इंदौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। विवेक सिंह ने 44, सागर शर्मा ने 27 और कुलदीप चौहान ने 22 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से रविंद्र नेगी ने 3 विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड की टीम 140 रन पर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच कुलदीप चौहान रहे।

दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने हिमांशु सिंह की 67 गेंदों पर 166 रन (10 छक्के, 20 चौके) की विस्फोटक पारी की बदौलत पूर्वोत्तर रेलवे को 106 रन से हराया। लखनऊ ने 4 विकेट पर 259 रन बनाए। जवाब में पूर्वोत्तर रेलवे 153 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच हिमांशु सिंह रहे। लगातार दो जीत के साथ लखनऊ और इंदौर ने 4-4 अंक लेकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

  • आज का मैच -पहला मैच – लखनऊ बनाम इंदौर (रेलवे क्रिकेट ग्राउंड) प्रातः 9:00 बजे से.
  • दूसरा मैच – पूर्वोत्तर रेलवे बनाम उत्तराखंड रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर 12 .00 बजे से.

Related Articles

Back to top button