\n\n\n\n\n \n

संतोषी का बड़ा खुलासा: सलमान ही नहीं अक्षय और हाउ अजय के साथ भी बना रहे फिल्म

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक राजकुमार संतोषी ने हाल ही में एक ऐसी खुशखबरी साझा की जिसने फैन्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी। ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी कालजयी फिल्में बना चुके संतोषी अब एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं। इस बार दोनों की जोड़ी एक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रही है।  इससे पहले इस जोड़ी ने पूरे 32 साल पहले साथ में काम किया था।

इसे भी पढ़ें-रेखा-अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड की वो अधूरी कहानी, दशकों बाद भी होती है जिसकी चर्चा 

‘बंटवारा 1947’ के बाद अगला कदम

इन दिनों राजकुमार संतोषी अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सनी देओल और प्रीति जिंटा की मुख्य भूमिका वाली यह पीरियड ड्रामा फिल्म हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा  कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। ऐसे में अब निर्देशक ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए फैंस को नई उम्मीद दी है।

Santoshi - Salman

एक इंटरव्यू में राजकुमार संतोषी ने बताया कि, वे बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान के साथ मिलकर एक कॉमेडी फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि, इस प्रोजेक्ट को लेकर सलमान खान के साथ उनकी लगातार बातचीत चल रही है और दोनों पक्ष इस पर गंभीरता से आगे बढ़ रहे हैं।

गौरतलब है कि, राजकुमार संतोषी और सलमान खान की जोड़ी नई नहीं है। इन दोनों ने साल 1994 में आई सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में साथ काम किया था, जिसमें सलमान खान ने ‘प्रेम’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। यह फिल्म आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार कल्ट कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है। अब तीन दशक से भी ज्यादा समय बाद यह जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर कमाल दिखाने के लिए तैयार है।

आगे की प्लानिंग का भी किया खुलासा

सिर्फ सलमान खान ही नहीं, राजकुमार संतोषी ने यह भी बताया कि, वे अक्षय कुमार के साथ भी किसी प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा अजय देवगन के साथ भी उनकी आगे की प्लानिंग चल रही है। संतोषी ने उम्मीद जताई कि, आने वाले समय में इनमें से किसी न किसी प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा जल्द हो सकती है। उन्होंने याद दिलाया कि, अजय देवगन के साथ वे इससे पहले चार-पांच फिल्में बना चुके हैं, यानी दोनों के बीच पहले से ही एक मजबूत रचनात्मक तालमेल रहा है।

सभी के साथ काम करने में सुकून मिलता है

अपने इस लंबे करियर में जिन कलाकारों के साथ उन्होंने काम किया है, उनके बारे में बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा कि ये सभी कलाकार बेहद अच्छे इंसान हैं। उन्होंने कहा कि, भले ही इंडस्ट्री और दर्शक इन कलाकारों को सिर्फ एक्टर के रूप में जानते हों, लेकिन उन्हें इन सभी के साथ करीब से काम करने का मौका मिला है।

संतोषी के मुताबिक, इन सभी सितारों के साथ काम करना उनके लिए हमेशा एक सुखद और आनंददायक अनुभव रहा है। चाहे वह सनी देओल हों, आमिर खान हों, सलमान खान हों या फिर अक्षय कुमार। उनकी यह टिप्पणी दिखाती है कि, दशकों के करियर में उन्होंने इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े सितारे के साथ काम करने का अनुभव हासिल किया है।

‘अंदाज अपना अपना’ दर्शकों की पसंदीदा फिल्म

बात करें उस फिल्म की, जिसने संतोषी और सलमान की जोड़ी को यादगार बनाया, तो ‘अंदाज अपना अपना’ 4 नवंबर 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस कॉमेडी फिल्म की कहानी और किरदार दर्शकों को इतने पसंद आए कि, यह फिल्म आज तीन दशक बाद भी बॉलीवुड की सबसे चहेती कॉमेडी फिल्मों में शुमार होती है। फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल, शक्ति कपूर और टीकू तल्सानिया जैसे दिग्गज कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म के लेखक और निर्देशक खुद राजकुमार संतोषी ही थे, जिन्होंने इसकी कहानी और किरदारों को इतनी बारीकी से गढ़ा कि यह फिल्म आज भी उतनी ही ताजा लगती है।

Santoshi - Salman

आज के दौर में भी दर्शक इस फिल्म को आसानी से देख सकते हैं, क्योंकि यह जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि ‘अंदाज अपना अपना’ ने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर करीब 7.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

हालांकि उस दौर के हिसाब से यह आंकड़ा प्रभावशाली नहीं माना गया, लेकिन समय के साथ इस फिल्म ने कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर लिया और आज यह भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है।

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

राजकुमार संतोषी और सलमान खान की यह नई जोड़ी बॉलीवुड फैंस के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी क्लासिक कॉमेडी बनाने वाले निर्देशक और उस फिल्म के हीरो का दोबारा साथ आना, दर्शकों के बीच स्वाभाविक रूप से उत्सुकता और उम्मीदें जगा रहा है।

हालांकि, अभी तक इस नई फिल्म की कहानी, टाइटल या रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन संतोषी के हालिया बयान से यह साफ हो गया है कि, यह प्रोजेक्ट सिर्फ चर्चा तक सीमित नहीं है, बल्कि इस पर ठोस काम शुरू हो चुका है।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि, अगर यह प्रोजेक्ट परवान चढ़ता है, तो यह राजकुमार संतोषी के करियर की एक और बड़ी वापसी साबित हो सकता है, खासकर तब जब उनकी हालिया फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। ऐसे में सलमान खान के साथ कॉमेडी फिल्म का यह नया प्रयोग उनके और सलमान खान दोनों के फैंस के लिए एक बड़ी राहत और मनोरंजन का नया दौर लेकर आ सकता है। फिलहाल फैंस को इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

 

इसे भी पढ़ें- आसान नहीं थी सफलता की राह, ट्रेनों में टाफियां बेचने वाले महमूद ऐसे में बॉलीवुड के कॉमेडी किंग 

Related Articles

Back to top button