बच्चो से भीख मंगवाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे…नगर आयुक्त ने दर्ज कराया मुक़दमा

लखनऊ। राजधानी में छोटे-छोटे बच्चों से भीख मंगवाने वाले के खिलाफ नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक अली हुसैन नामक व्यक्ति बच्चो से कूड़ा बिनवाकर करता था। सी & डी एस आफिस के पीछे झुग्गी झोपड़ी के गरीब बच्चों को लालच देकर किया करता था इस तरह से अवैध व्यापार। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दिए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिया। जोनल अधिकारी जोन 4 सुजीत श्रीवास्तव ने विभूतिखण्ड थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

Related Articles

Back to top button