विदेश भागने की फिराक में था पीएफआई नेता, ईडी ने कसा शिकंजा

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर शिकंजा कसा है। दरअसल, ईडी ने पीएफआई के नेता रऊफ शरीफ को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह पीएफआई नेता विदेश भागने की फिराक में था। हालांकि, ईडी ने अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए उसे धर दबोचा।

पीएफआई नेता की योजना पर फिरा पानी

मिली जानकारी के अनुसार, पीएफआई नेता शरीफ को केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि वह देश से भागने की फिराक में था, मगर एजेंसी ने तत्पर कार्रवाई करते हुए उसकी इस योजना पर पानी फेर दिया।

ईडी के एक सूत्र ने कहा कि शरीफ धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में वांछित है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को भी हाथरस मामले में उसकी तलाश है और वह उस मामले में भी वांछित है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पत्रकार को दी गई फांसी, चलाता था न्यूज वेबसाइट…

सूत्र ने दावा किया कि इस पीएफआई नेता ने अवैध रूप से 2020 में ओमान और कतर से अपने खाते में लगभग दो करोड़ रुपये प्राप्त किए और इस धनराशि का विध्वंसक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने का संदेह है। शरीफ महामारी का बहाना बनाते हुए सम्मन भेजे जाने पर पेश नहीं हो रहा था और काफी समय से छिपा हुआ था।

Related Articles

Back to top button