विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

  • अखंड ज्योति और मंदिर के सभी देव विग्रहों का भी किया पूजन

  • गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ सहित नाथपंथ के संतों को किया नमन

गोरखपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विशेष पूजन-अनुष्ठान संपन्न किया। मंगलवार सुबह पारंपरिक वेशभूषा में उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। यह अनुष्ठान दो घंटे से अधिक चला।

इसे भी पढ़ें- पीएसी को मिलेगी नई पहचान? 21 अक्टूबर को पुलिस लाइन में योगी के ऐलान पर टिकीं निगाहें

योगी ने किया गुरु गोरखनाथ का पूजन 

पूजन का आरंभ मंदिर के शक्तिपीठ से हुआ, जहां शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा से ही आदिशक्ति की आराधना चल रही थी। शक्तिपीठ में वेदी पूजन और लोकमंगल की प्रार्थना के बाद सीएम योगी प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ तथा अन्य साधु-संतों के साथ गर्भगृह पहुंचे।

Vijayadashami, Dussehra

संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यों और वेदपाठी छात्रों के मंत्रोच्चार, तथा शंख, डमरू, घंट और तुरही की ध्वनि के बीच उन्होंने नाथपंथ की विधि से गुरु गोरखनाथ का पूजन किया। शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के जवारे अर्पित किए, आरती उतारी और हाथ से चंवर डुलाकर श्रद्धा निवेदित की।

भक्तिमय हुआ परिसर

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अखंड ज्योति, समस्त देव विग्रहों, नाथपंथ के मनीषियों के विग्रहों, अखंड धूना, यज्ञशाला और भीम सरोवर का पूजन किया। करबद्ध होकर उन्होंने महायोगी गोरखनाथ और सभी देव विग्रहों की परिक्रमा भी की।

Vijayadashami, Dussehra 2026 nn

पूजन-क्रम में वे अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और योगिराज बाबा गंभीरनाथ सहित अन्य संतों की समाधि स्थल पहुंचे, शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। नागफनी, शंख, ढोल, घंट, डमरू, तुरही और बैंड की गूंज से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

गोपूजन कर की गोसेवा

विशिष्ट पूजन के क्रम में सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोपूजन किया और गोमाता को श्रद्धा से गुड़ खिलाया। इस दौरान वे गोवंश को दुलारते भी रहे। उन्होंने भीम सरोवर में मछलियों को लाई भी खिलाई।

 

इसे भी पढ़ें- गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, पखारे पैर, परोसा भोजन

Related Articles

Back to top button