घरेलू कलह में दुधमुंहे बेटे को लटकाकर मां खुद भी फंदे से झूली

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। इसमें घरेलू कलह मां और दुधमुंहे बेटे की मौत का कारण बन गई। जानकारी के मुताबिक जिले के तिकुनिया इलाके में एक विवाहिता ने अपने दो साल के बेटे को फंदे पर लटकाकर खुद भी जान दे दी। महिला ने यह कदम घरेलू कलह के चलते उठाया है।

घरेलू कलह में दुधमुंहे बेटे को लटकाकर मां खुद भी फंदे से झूली

खबरों के मुताबिक कोतवाली तिकोनिया की पुलिस चौकी बेलरायां क्षेत्र के भेड़ोरी गांव में उस वक्त कोहराम मचा  जब लोगों को जानकारी मिली कि दो वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतार मां ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घरेलू कलह में दुधमुंहे बेटे को लटकाकर मां खुद भी फंदे से झूली।

खबर आग की तरह इलाके में फैल गई ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले रमेश की पत्नी प्रतिमा (25) घर पर अकेली थी। उसके साथ उसका दो साल का बेटा जितेंद्र था। प्रतिमा का पति तीन दिन पहले ही मजदूरी करने देहरादून गया हुआ है। उसके सास ससुर, ननद, देवर व बड़ा बेटा घर पर नहीं थे। रात को जब ये लोग लौटकर आए तो प्रतिमा और दुधमुंहे जितेंद्र को फंदे पर लटकता पाया।

घरेलू कलह में दुधमुंहे बेटे को लटकाकर मां खुद भी फंदे से झूली। जानकारी के मुताबिक महेश की शादी निघासन थाना क्षेत्र के रकेहटी गांव से हुई थी। महेश के दो बेटे बड़ा बेटा धर्मेंद्र चार साल का है। छोटा जितेंद्र दो साल का था। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक दृष्टकोण में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बाकी आगे की पड़ताल के बाद साफ होगा।

Related Articles

Back to top button