गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण, हापुड़ में मंत्री कपिल देव ने भी दर्ज कराई मौजूदगी

हापुड़। उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे के ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह में शिरकत की। प्रभारी मंत्री ने बहापुर गढ़ स्याना रोड पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारी जनसमूह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई से किए गए 594 किलोमीटर लंबे मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर उन्होंने एक्सप्रेसवे को प्रदेश की प्रगति का नया आधार बताया।

इसे भी पढ़ें- यमुना-गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा 74.3 KM लंबा लिंक रोड, अब मिनटों में तय होगा जेवर एयरपोर्ट तक का सफर

मजबूत होगा बुनियादी ढांचा

मंत्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला ऐतिहासिक प्रकल्प है। उन्होंने बताया कि इस एक्सप्रेसवे के चालू होने से मेरठ से प्रयागराज की यात्रा, जो पहले 12 से 14 घंटे में पूरी होती थी, अब मात्र 6 से 7 घंटे में पूरी की जा सकेगी। इससे आम नागरिकों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, वहीं व्यापार और आवागमन को नई गति प्राप्त होगी।

Ganga Expressway

उन्होंने कहा कि मेरठ के बिजौली ग्राम से प्रारंभ होकर प्रयागराज तक जाने वाला यह एक्सप्रेसवे प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे सीसीटीवी निगरानी, इमरजेंसी सेवाएं तथा लड़ाकू विमानों के लिए एयर स्ट्रिप की व्यवस्था शामिल है। यह परियोजना प्रदेश के 12 जनपदों को सीधे लाभान्वित करते हुए औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देगी तथा बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करेगी।

‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की दिशा में निर्णायक कदम

मंत्री अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल हो रहा है।

Ganga Expressway

उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मिल रहे विकास के चार बड़े उपहार जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे एवं गंगा एक्सप्रेसवे का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सब “विकसित उत्तर प्रदेश” की दिशा में निर्णायक कदम हैं।

 

इसे भी पढ़ें- जनता के लिए जल्द खुलेगा गंगा एक्सप्रेसवे, कम होगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी

Related Articles

Back to top button