धर्म न बदलने पर पति ने दिखाई हैवानियत, करवाना चाहता था बच्चों का खतना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक शख्‍स ने धर्म न बदलने पर बच्चों समेत पत्नी को जिंदा फूंकने की कोशिश की। मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति राजीव उर्फ अफजल सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि मुस्लिम युवक अफजल सिद्दीकी ने धर्म छिपाकर साल 2009 में युवती से शादी की थी। उसने राजीव नाम से आर्य समाज में विवाह किया था। यह भी आरोप है कि उस समय उसने खुद को अनाथ बताकर युवती को झांसा दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बाद भी महिला की कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आग लगाने की इस घटना के बाद आलाधिकारियों ने फटकार लगाई तो ठाकुरगंज पुलिस सक्रिय हो गई।

महिला का कहना है कि शादी के बाद वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। यही नहीं बच्चों को भी मुस्लिम बनवाने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। यही नहीं बच्चों का खतना करवाने की कोशिश की। पीड़ित महिला ने यहां तक आरोप लगाया है कि मोहम्मद अफजल उस पर कई लोगों से शारीरिक सम्बन्ध बनाने का भी दबाव बनाता है। विरोध करने पर उसकी पिटाई करता है। यही नहीं उसने जब ज्यादा विरोध किया तो अफजल ने परिजनों के साथ मिलकर महिला और बच्‍चों को कमरे में बंद कर आग लगा दी। इस दौरान 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंच गई और फायर ब्रिगेड ने महिला और बच्चों को बचा लिया।

यह भी पढ़े: अवैध शराब बेचने वालों पर योगी सरकार कसेगी नकेल, लगेगा गैंगस्टर एक्ट

पुलिस से पहले की शिकायत तो नहीं हुई कार्रवाई

पीड़ित महिला का कहना है कि इस संबंध वह कई बार ठाकुरगंज थाने में शिकायत कर चुकी है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं, अब मामला तूल पकड़ा तो सीनियर अधिकारियों की फटकार के बाद अफजल, उसके परिजनों सहित मौलानाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

Related Articles

Back to top button